फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Three miscreants arrested for extorting money by becoming Lokayukta officers

भोपाल: लोकायुक्त अधिकारी बन छापे का डर दिखाकर रकम ऐंठने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 17 Jan 2022 07:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 07:05 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कई अधिकारियों को लोकायुक्त के छापे का डर दिखाकर लाखों रुपये ऐंठने वाले तीन बदमाशों को ईओडब्ल्यू भोपाल ने सुल्तानाबाद से गिरफ्तार किया है। ये खुद लोकायुक्त अधिकारी बनकर अफसरों को डराते थे।
 

विज्ञापन
Bhopal: Three miscreants arrested for extorting money by becoming Lokayukta officers
Bhopal: लोकायुक्त छापे का डर दिखाकर लाखों रुपये हड़पने वाले आरोपी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई अधिकारियों को लोकायुक्त के छापे का डर दिखाकर लाखों रुपये ऐंठने वाले तीन बदमाशों को ईओडब्ल्यू भोपाल ने सुल्तानाबाद से गिरफ्तार किया है। ये खुद लोकायुक्त अधिकारी बनकर अफसरों को डराते थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रीवा का रहने वाला संजय मिश्रा अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। ईओडब्ल्यू को इस मामले में शिकायत मिली थी। ईओडब्ल्यू भोपाल ने कोटरा सुल्तानाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रीवा निवासी संजय मिश्रा, उसका बेटा आकृति मिश्रा और रघुराजा गर्ग बताए गए हैं। तीनों पर रीवा में कई मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी संजय मिश्रा ने अपने साथियों के साथ में कई जिला पंचायत, जल संसाधन विभाग, पीएचई, पीडब्लूडी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को छापे का भय दिखाकर लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाए हैं।
विज्ञापन


दस हजार का इनामी बदमाश है संजय
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी संजय पिता रामलोचन मिश्रा निवासी तिलक नगर रीवा पर ईओडब्ल्यू पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। बताया गया कि ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त का अधिकारी बनकर संजय मिश्रा शासकीय कर्मचारियों को छापे का डर दिखाता था और अपने यूनियन बैंक के खाते में रकम डलवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीवा में जल संसाधन विभाग के जयकिशन द्विवेदी से 22 जुलाई को एक लाख रुपये हड़पे थे। रेंजर उंचेहरा जिला सतना के रामनरेश साकेत को ईओडब्ल्यू का छापा पड़वाने की धमकी देकर पचास हजार रुपये जमा करने को कहा, लेकिन रामनरेश ने ईओडब्ल्यू को शिकायत कर दी। इसी तरह कालीचरण दुबे उपयंत्री, जल संसाधन विभाग, सागर ने भी बताया कि संजय मिश्रा ने ऐसा ही दबाव बनाकर 25 हजार मांगे थे, लेकिन उन्होंने भी ईओडब्ल्यू रीवा को शिकायत कर दी थी।

शिकायत होने की जानकारी लगते ही रीवा से भागा
इसके बाद ईओडब्ल्यू  ने दो सितंबर को एफआईआर दर्ज की। पता लगते ही संजय मिश्रा, उसका बेटा आकृत रीवा छोड़कर भाग गए। बाद में पता चला कि वे भोपाल के टीटी नगर में किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। यहीं इन्होंने रघुराजा गर्ग निवासी पन्ना को अपना साथी बना लिया था। रघुराजा ने श्योपुर, सागर, रतलाम, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, पन्ना, रीवा आदि के अधिकारियों को धमकी देकर राशि वसूल की। रघुराजा को अपना अकाउंट इस्तेमाल करने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। बीते चार महीने में रघु के खाते में करीब साढ़े तीन लाख रुपये जमा हुए। 


आदतन अपराधी है संजय मिश्रा
बताया गया है कि संजय मिश्रा आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ 2019 में भी ठगी का मामला रीवा में दर्ज हुआ था, जिसमें वह फरार था। संजय कई सिम कार्ड इस्तेमाल करता था। साथियों के मोबाइल में अपना नाम डीपी शर्मा, इंस्पेक्टर, ईओडब्ल्यू लिखवाता था। ताकि ट्रू कॉलर में यही नाम नजर आए। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed