{"_id":"62121feecd96564abf76413f","slug":"bhopal-the-theft-arrested-in-the-temple-of-the-police-station-premises-used-to-steal-to-spend-on-moving-girlfriends","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: गर्ल फ़्रेंड को घुमाना-फिराना था, इसलिए थाने के मंदिर में ही हाथ साफ़ कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: गर्ल फ़्रेंड को घुमाना-फिराना था, इसलिए थाने के मंदिर में ही हाथ साफ़ कर दिया
Sun, 20 Feb 2022 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:58 PM IST
सार
शाहपुरा थाना परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी नाबालिग है। वह अपनी पड़ोस में रहने वाली गर्लफ्रेंड को घुमाने-फिराने के खर्च के लिए चोरी करता था। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी 10वीं कक्षा में पढ़ता है।
- फोटो : Pixabay
विस्तार
शाहपुरा थाना परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 30 से 35 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसकी मदद से पुलिस आरोपी के घर पहुंच गई। उसने पूछताछ में शाहपुरा थाना परिसर के मंदिर के अलावा कोलार के एक मंदिर में भी चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी एक बार शाहपुरा थाना परिसर के मंदिर गया था। इसके बाद से ही उसकी नजर दानपेटी पर थी। वह घटना वाले दिन मंदिर में लोहे की प्लास लेकर गया था। जिससे उसने दानपेटी का लॉक तोडकर नकदी चोरी कर ली। वहीं मंदिर में रखी पूजा की पीतल की घंटी पसंद आने पर उसे भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के पास मोटरसाइकिल, घटना के वक्त पहने कपड़े, लोहे का प्लास, पीतल की चोरी गई घंटी और 1850 रुपये जब्त किए।
गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दिए रुपये
आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान पर काम करता है। उसकी उम्र 17 साल दो माह है। 10वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी के बाकी रुपये पड़ोस में रहने वाली गर्लफ्रेंड को घुमाने-फिराने पर खर्च कर दिए।
यह है मामला
शाहपुरा थाना परिसर के हनुमान मंदिर के पुजारी ने रिपोर्ट कि 15 फरवरी दिन मंगलवार सुबह 11 बजे मंदिर की शटर बिना ताला लगाए बंद करके घर चले गए। शाम करीब साढ़े 5 बजे आकर देखा तो मंदिर की दानपेटी मंदिर के अंदर गर्भ ग्रह में रखी थी तथा दानपेटी का लॉक पीछे से टूटा हुआ था। दानपेटी से कुछ नगदी व मंदिर में रखी एक पूजा वाली घंटी गायब थी। कोई अज्ञात चोर मंदिर से नगदी व पूजा की घंटी चोरी कर ले गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दबा दी थी घटना
शाहपुरा पुलिस घटना को दबा कर तीन दिन तक आरोपी की तलाश कर रही थी। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज निकाले गए थे। जिसमें आरोपी दिख रहा था। तीसरे दिन यह सीसीटीवी वायरल हो गए। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों तक मामला पहुंचा। उनके निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज हुई।