{"_id":"5ed65b268ebc3e902828afe5","slug":"bhopal-stirred-after-finding-suspected-corona-patients-in-sbi-head-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपालः एसबीआई के मुख्यालय में संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपालः एसबीआई के मुख्यालय में संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप
Tue, 02 Jun 2020 07:41 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 02 Jun 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्यालय में एक महिला कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के शक के बाद पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे मुख्यालय को खाली करा लिया गया और सभी अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई। सुबह के वक्त जब एक महिला कर्मचारी के तापमान की जांच की गई, तो उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए। महिला हेड ऑफिस की तीसरी मंजिल पर थी वह एक सफाई कर्मी है। जब यह बात आला अधिकारियों को पता चली तो तत्काल आनन-फानन में पूरे हेड ऑफिस को खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
पूरे स्टाफ की छुट्टी कर दी गई। इसके साथ ही मेन गेट पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया। दफ्तर खाली होने के बाद किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इस अफरा-तफरी की वजह से मेन रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। दफ्तर से बाहर आए स्टाफ ने बताया कि पूरे मुख्यालय को सैनिटाइज कराया जा रहा है। कोरोना संदिग्ध महिला के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। स्टाफ के कई कर्मचारियों ने कहा कि महिला कर्मचारी में कोरोना लक्षण पाए जाने की वजह से सभी स्टाफ की छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
