फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal sexual abuse case: Police raid on Pyare Miyans flat, ansal apartment, found dance bar, pornographic material, dirty work in front of his wife

प्यारे मियां के फ्लैट में था डांस बार, अश्लील सामग्री भी मिली, पत्नी के सामने करता था गंदे काम

Wed, 15 Jul 2020 07:57 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Jul 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
Bhopal sexual abuse case: Police raid on Pyare Miyans flat, ansal apartment, found dance bar, pornographic material, dirty work in front of his wife
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए नाबालिग बच्चियों के यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज कांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वीवीआईपी अंसल अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने वाले आरोपी प्यारे मियां ने घर में ही डांस बार बना रखा था। 

विज्ञापन


वह यहां पर नाबालिग बच्चियों को शराब पिलाकर डांस कराता था और इसके बाद उन्हें चाइल्ड पोर्न वीडियो दिखाकर यौन उत्पीड़न करता था। उसके साथ मध्यप्रदेश के कई रसूखदार लोग इस काम में शामिल होते थे। दरअसल, पुलिस ने मंगलवार को आरोपी प्यारे मियां के फ्लैट पर छापा मारा तो वहां से लाखों रुपये की शराब, डांस बार और अश्लील फिल्मों की कई सीडी बरामद हुईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ यही नहीं फ्लैट के दरवाजों पर युवतियों के नग्न चित्र भी लगे हुए थे। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, आरोपी प्यारे मियां के इस फ्लैट में ही उसकी एक पत्नी भी रहती है। वह परिवार के सामने ही तमाम गंदे कामों को अंजाम देता था।

बता दें कि प्यारे मियां के अंसल अपार्टमेंट में दो फ्लैट हैं। इन फ्लैट पर जब छापेमारी की गई तो यहां पुलिस को डांस बार मिला। जहां हर रात प्यारे मियां अपने रईस दोस्तों के साथ पार्टी करता था। इस दौरान नाबालिग बच्चियों को शराब पिलाकर उनसे डांस करवाया जाता था। उन्हें चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी फिल्में दिखाकर हवस का शिकार बनाया जाता था।

यह बात पीड़ित बच्चियों के बयानों में भी आई है। प्यारे मियां के घर से बारहसिंघा के सींग भी मिले हैं। ऐसे में अब आबकारी एक्ट वन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई होगी। 


विदेश भाग सकता है प्यारे मियां
बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्यारे मियां का ड्राइवर आष्टा से पकड़ा गया है। वहां उसके मददगार ने इनोवा गाड़ी में बैठाकर प्यारे मियां को महाराष्ट्र की तरफ रवाना किया था। अब पुलिस की आधा दर्जन टीमें भोपाल, इंदौर और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में उसकी तलाश कर रही हैं। लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है ताकि वह विदेश न भाग सके। महाराष्ट्र पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

धर्म परिवर्तन की भी शिकायत
जानकारी के अनुसार, भोपाल के अधिवक्ता जगदीश जवानी ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से भेंटकर उन्हें एक शिकयती पत्र सौंपा है। उन्होंने गृहमंत्री को पत्र सौंपते हुए बताया कि आरोपी प्यारे मियां नाबालिग बच्चियों का धर्म परिवर्तन भी कराता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed