फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Rameshwar Sharma said that Abbas Nagar will be known as Shaheed Bhagat Singh, statue will also be installed

भोपाल: रामेश्वर शर्मा बोले शहीद भगत सिंह के नाम से पहचाना जाएगा अब्बास नगर, प्रतिमा भी लगेगी

Wed, 27 Apr 2022 08:51 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 27 Apr 2022 08:51 AM IST
सार

राजधानी भोपाल के गांधीनगर का अब्बास नगर अब भगत सिंह के नाम से पहचाना जाएगा। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आशाराम चौराहे से मीना चौराहा के मार्ग का नाम भी भगत सिंह मार्ग रखा जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal: Rameshwar Sharma said that Abbas Nagar will be known as Shaheed Bhagat Singh, statue will also be installed
रामेश्वर शर्मा ने गोदरमउ में पार्क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के गांधीनगर का अब्बास नगर अब भगत सिंह के नाम से पहचाना जाएगा। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आशाराम चौराहे से मीना चौराहा तक के मार्ग का नाम भी भगत सिंह मार्ग रखा जाएगा।

विज्ञापन

विधायक रामेश्वर शर्मा ने गोंदरमउ के पार्क निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इसी मार्ग के एपीएस चौराहे का नाम भी भगत सिंह चौराहा रखा जाएगा यहां शहीद ए आज़म की प्रतिमा लगाई जाएगी। शर्मा ने कहा कि भगत सिंह जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, उनके नाम से नगर-सड़क-चौराहा पहचाना जाना चाहिए। शहीद भगत सिंह का गौरवशाली इतिहास समाज को देश भक्ति की प्रेरणा देता रहा है आगे भी देता रहेगा।

विज्ञापन

रामेश्वर शर्मा ने गोंदरमउ में 62 लाख रुपये की लागत राशि से पार्क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 62 लाख रुपये की राशि से पार्क की बाउंड्रीवाल, झूले एवं गार्डन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इसमें एक साथ 50 लोगों की क्षमता वाले योग शेड का निर्माण भी कराया जाएगा। गोंदरमउ में पार्क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्राम वासियों ने विधायक रामेश्वर शर्मा का आभार व्यक्त किया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामेश्वर शर्मा से स्थानीय नागरिकों ने गोंदरमउ में शमशान घाट निर्माण की मांग की। जिस पर विधायक शर्मा ने ग्राम वासियों को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द शमशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही शर्मा ने गोंदरमउ के मुख्य सड़क निर्माण के निर्देश निगम प्रशासन को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed