फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Raja Bhoj Airport man entered the operational runway area of the Airport

भोपाल में उड़ान से ठीक पहले विमान के आगे बैठा सिरफिरा, हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त

Mon, 03 Feb 2020 08:23 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 03 Feb 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
Bhopal Raja Bhoj Airport man entered the operational runway area of the Airport
raja bhoj airport - फोटो : airport india

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजाभोज हवाई अड्डे की सुरक्षा में रविवार को सेंध लगा, जिससे यात्रियों की परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, एक 25 वर्षीय युवक हवाई अड्डे की दीवार फांद कर हवाई अड्डा परिसर में घुस गया और हवाईअड्डे से लगे मध्यप्रदेश सरकार के (स्टेट) हैंगर में घुस गया और पार्किंग में खड़े राधास्वामी सत्संग के हेलिकॉप्टर अगस्ता एडब्ल्यू- 139 में तोड़फोड़ की। इसके बाद उदयपुर जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट के आगे रनवे पर लेट गया। 

विज्ञापन


जब पायलट ने युवक को रनवे पर लेटा पाया तो उसने फौरन एटीएस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ की टीम रनवे पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक करीब पांच बजे के करीब दीवार फांदकर हवाई अड्डे के परिसर में घुस गया और हैंगर तक पहुंच गया। उसने यहां खड़े हलेकॉप्टर पर पत्थर मार-मारकर कांच तोड़ दिया। इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे युवक रनवे पर पहुंचकर लेट गया। 
विज्ञापन


इसी दौरान स्पाइस जेट की फ्लाइट उदयपुर के लिए जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। तभी पायलट ने रनवे पर युवक की जानकारी एटीएस को दी। जिसके बाद रनवे पर सीआईएसएफ की टीम ने रनवे पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद से हवाई अड्डे की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाभोज हवाईअड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि योगेश त्रिपाठी नाम का एक व्यक्ति स्टेट हैंगर में घुस गया। उसने पहले पार्किंग-बे पर हेलीकॉप्टर में तोड़फोड़ की। वह करीब 25 साल का है और स्थानीय निवासी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह राजाभोज हवाईअड्डे पर एप्रोन में चला गया और उदयपुर के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार स्पाइस जेट विमान के सामने खड़ा हो गया। लेकिन उसे पकड़ लिया गया।


सिंह ने बताया कि स्पाइस जेट के इस विमान में 46 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद स्पाइस जेट के इस विमान ने करीब एक घंटे की देरी से उदयपुर के लिए उड़ान भरी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि वह देश की सेवा करना चाहता है। इसके अलावा वह कह रहा था कि मैं कमांडो हूं और अपने स्किल बता रहा हूं। सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ ने बाद में इस व्यक्ति को भोपाल पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed