फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Rain: Indigo flight Indore diverted due to heavy rain in Bhopal

Bhopal Rain: भोपाल में भारी बारिश का विमान सेवा पर असर, इंडिगो फ्लाइट इंदौर डायवर्ट

Mon, 11 Jul 2022 02:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Jul 2022 02:46 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में भारी बारिश के चलते सोमवार को विमानन सेवा भी प्रभावित हो गई। मौसम खराब होने से इंडिगो समेत भोपाल आने वाले फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई जिलों में रेलवे अंडरपास में पानी भरा गया है।

विज्ञापन
Bhopal Rain: Indigo flight Indore diverted due to heavy rain in Bhopal
भोपाल में भारी बारिश से विमान सेवा प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में भारी बारिश के चलते सोमवार को विमानन सेवा भी प्रभावित हो गई। मौसम खराब होने से इंडिगो समेत भोपाल आने वाले फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई जिलों में रेलवे अंडरपास में पानी भरा गया है।
विज्ञापन

 
सामेवार को मौसम खराब होने से मुंबई और दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो पाई, जिससे कारण फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट को भोपाल की जगह इंदौर में उतारना पड़ा। वहीं, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद, रायपुर जाने के इंतजार में यात्री राजा भोज एयरपोर्ट पर बैठक हुए है। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की एआई-633, एआई 435 फ्लाइट को भी इंदौर डायवर्ट किया गया है। भोपाल समेत आसपास के इलाको में भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया है। विदिशा के कई इलाकों में पानी घुस गया है। जहां प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है।
विज्ञापन

 
भोपाल रेल मंडल क्षेत्र के भोपाल, होशंगाबाद, शाजापुर, रायसेन, सीहोर आदि जिलों में बारिश के कारण जगह जगह रेल लाइन के पार जाने के लिए बनाए गए अंडर पास में पानी भर रहा है। रेलवे प्रशासन ने पानी निकालने के लिए पंप की व्यवस्था की है, लेकिन लगातार बारिश से चारों तरफ से पानी भरा रहा है। रेलवे प्रबंधन ने लोगों से अंडरपास से निकलते समय सावधानी रखने के लिए और वाहन निकालने से पहले पानी से वाहन निकलना सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही रेलवे के इंजीनियरों को अंडरपास पर नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौसम विभाग ने अलग 24 घंटे में भोपाल समेत नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, एवं शहडोल संभाग में कही कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed