{"_id":"636de35d379ef8437d7424ee","slug":"bhopal-police-arrived-to-arrest-katni-cmho-dr-pradeep-mudiya-know-what-is-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटनी CMHO डॉ. प्रदीप मुड़िया को गिरफ्तार करने पहुंची भोपाल पुलिस, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटनी CMHO डॉ. प्रदीप मुड़िया को गिरफ्तार करने पहुंची भोपाल पुलिस, जानिए क्या है मामला
Fri, 11 Nov 2022 11:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:23 AM IST
सार
मामला 2016 का बताया गया है, डॉ. प्रदीप मुड़िया को एक केस की पेशी में न्यायालय में हाजिर होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे, जिसके चलते साक्षी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
कटनी सीएचएमओ को गिरफ्तार करने पहु्ंची भोपाल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के नजीराबाद पुलिस की एक टीम कटनी सीएमएचओ डॉ. प्रदीप मुड़िया की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को कटनी पहुंची, जहां उन्होंने सीएमएचओ कार्यालय से लेकर उनके जिला अस्पताल परिसर स्थित विभागीय निवास पर पहुंचकर तलाशी ली। लेकिन डॉ. प्रदीप मुड़िया नहीं मिले, इस दौरान उनकी चचेरी बहन जरूर मिली जिस पर भोपाल पुलिस ने पंचनामा बनाकर बहन के हस्ताक्षर करवाए। वहीं डॉ. मुड़िया के आने पर कोतवाली थाने पर सूचना देने या न्यायालय के समक्ष पेश होने की बात बोल रवाना हो गए।
जानें क्या है मामला
कोतवाली पुलिस ने बताया की भोपाल की एक टीम एएसआई बीएल कटारे और आरक्षक ब्रजराज के साथ कटनी पहुंची है, जिन्होंने बताया की कमल जोशी की विशेष न्यायालय एससीएसटी एक्ट प्रकरण क्र. 286/16 धारा 304 आईपीसी3(2,5) एससीएसटी में डॉ. प्रदीप मुड़िया का साक्षी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जिसके लिए टीम अस्पताल और निज निवास गई लेकिन वो नहीं मिले। उनकी बहन मिलने पर पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर हस्ताक्षर लिए गए। बता दें, पूरा मामला 2016 का बताया गया है, जिसकी पेशी पर न पहुंचने पर साक्षी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।