फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Youths beaten up on suspicion of cow smuggling, one dead, another in critical condition

Bhopal News: गौ तस्करी के शक में युवकों की पिटाई, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Wed, 18 Jun 2025 08:32 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 08:32 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गौ-तस्करी के संदेह में कुछ युवकों ने दो लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसमें भोपाल निवासी जुनैद की मौत हो गई और अरहम नामक युवक गंभीर रूप से घायल है। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवक डेयरी के लिए गाय खरीदकर ला रहे थे और उन पर हमला करने वाले युवक बजरंग दल से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन
Bhopal News: Youths beaten up on suspicion of cow smuggling, one dead, another in critical condition
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले में गौ-तस्करी के संदेह में कुछ युवकों ने दो लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना 5 जून की रात ग्राम मेगांव के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जुनैद, निवासी जिंसी, भोपाल के रूप में हुई है, जबकि गंभीर घायल युवक अरहम, सीहोर जिले के श्यामपुर दोराहा का निवासी है। अरहम को भोपाल के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


'मारपीट करने वाले बजरंग दल से जुड़े'
मृतक और घायल के परिजनों का कहना है कि दोनों युवक धनोरा से छह गायें खरीदकर सिरोंज ला रहे थे। जुनैद भोपाल में डेयरी चलाता था और दूध व्यवसाय से भी जुड़ा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले युवक बजरंग दल से जुड़े थे और उन्होंने दो लाख रुपये की नकदी भी लूट ली। परिजनों का दावा है कि हमलावरों ने दोनों को रातभर पीटा और बाद में मरनासन्न अवस्था में छोड़ दिया। घटना के 24 घंटे बाद लोगों ने उन्हें विदिशा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पहले लगाए खूब आरोप, सोनम गिरफ्तार हुई तो गोविंद ने मांग ली शिलांग पुलिस सेे माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायसेन की एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि मामले में ध्रुव चतुर्वेदी, गगन दुबे (निवासी विदिशा) और रामपाल राजपूत (निवासी करारिया) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी एक दर्जन से अधिक अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल युवक पूर्व में पशु क्रूरता, अवैध परिवहन और मारपीट जैसे मामलों में भी संलिप्त रहे हैं। संगठन से संबंध को लेकर पूछे जाने पर एसडीओपी ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी किसी संगठन से जुड़े हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed