{"_id":"6382de2f7c161425417ef98e","slug":"bhopal-news-youth-shot-in-stomach-in-harsh-fire-in-bhopal-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में हर्ष फायर में युवक के पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में हर्ष फायर में युवक के पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 27 Nov 2022 09:20 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:20 AM IST
सार
बरखेड़ी निवासी रूपसिंह मारन के बेटे रंजीत सिंह की बारात जमुनियाकलां गांव पहुंची। बारात डीजे पर नाच रहे थे। यहां बारात के समारोह स्थल के पास पहुंचने से पहले ही हर्ष फायर में गोली बाराती युवराज के पेट में लगी। इसके बाद बारात में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राजधानी भोपाल में बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बारात में नाचने-गाने के दौरान हर्ष फायर में एक युवक के पेट में लग गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालात खतरे से बाहर है। घटना जमुनियाकला गांव की है। पुलिस मामले में इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि गोली हर्ष फायर में लगी है या फिर किसी ने जानबूझकर तो युवक को निशाना नहीं बनाया।
जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय युवराज यादव रातीबड़ थाना क्षेत्र बरखेड़ी गांव का रहने वाला है। शुक्रवार रात को बरखेड़ी निवासी रूपसिंह मारन के बेटे रंजीत सिंह की बारात जमुनियाकलां गांव पहुंची। बारात डीजे पर नाच रहे थे। यहां बारात के समारोह स्थल के पास पहुंचने से पहले ही हर्ष फायर में गोली बाराती युवराज के पेट में लगी। इसके बाद बारात में अफरा तफरी का माहौल हो गया। युवरात को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली दीपक नाम के युवक की पिस्टल से चलने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।