फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News Women prisoners celebrated Roop Chaudas Utsav in Central Jail

Bhopal News: सेंट्रल जेल में महिला कैदियों ने मनाया रूप चौदस उत्सव, क्रोध रूपी नरकासुर के वध का लिया संकल्प

Sun, 23 Oct 2022 01:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 23 Oct 2022 01:49 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के सेंट्रल जेल में दीपावली के एक दिन पहले रूप चोदस का उत्सव अनोखे तरीके से मनाया गया। यहां पर यहां अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने महिला कैदियों को क्रोध, लोभ, अहंकार रूपी नरकासुर के वध का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन
Bhopal News Women prisoners celebrated Roop Chaudas Utsav in Central Jail
सेंट्रल जेल में महिला कैदियों ने मनाया रूप चौदस उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के सेंट्रल जेल में रविवार को रूप चौदस उत्सव मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी के सानिध्य में मनाया गया। इंदौर से विशेष रूप से आए कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने बताया की हमने सभी त्योहारों को उनकी रीति रिवाज के साथ मानव सेवा से जोड़ा है। आज का दिन रूपचौदस हम महिला कैदियों के साथ मनाते हैं। उनमें संदेश देते है कि नरकासुर आज भी जीवित है, जिसके कारण आज आप कारावास में है। नरकासुर कलयुग में काम, क्रोध, लोभ, ईष्या, अहंकार के रूप में जीवित है। सभी 182 महिला कैदियों को कलयुगी नरकासुर का वध अपनी संकल्प शक्ति से संकल्प कर दिलवाया गया।
विज्ञापन

 
कृष्णा गुरुजी ने कहा कि जिस प्रकार नरकासुर से मुक्त होने के बाद सभी कैद में रही राज कुमारिया सज धज कर कृष्ण से मिलने जाती है, उसी प्रकार नरकासुर से संकल्प शक्ति मुक्त होने के बाद सभी महिला कैदियों में सौंदर्य सामग्री वितरित की गई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षो से लगातार रूप चौदस पर कार्यक्रम महिला बंदियों के साथ किए जा रहे है। कार्यक्रम केंद्रीय जेल उज्जैन, इंदौर और इस वर्ष भोपाल में रखा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जेल अधीक्षक मनोज साहू, सरोज और जेल विभाग के अन्य कर्मचारी अधिकारी उपिस्थित थे। अंजना मिश्रा के कृष्णा भजन ने कार्यक्रम को  कृष्णमय कर दिया। जेलर  सरोज मिश्रा भी माताजी का भजन सुनाया। इंदौर से गुरुजी के साथ भारती मंडलोई, आकाश नागर, पिंकू यादव थे। कार्यक्रम में महिला बंदियों ने उत्साह दिखाया एवं बचा जीवन विकार मुक्त प्रेम से रहने का गुरुजी से वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed