{"_id":"656d978107d29de558037a69","slug":"bhopal-news-two-new-contenders-are-ready-from-bhopal-in-the-race-for-ministerial-post-race-between-them-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मंत्री पद की दौड़ में भोपाल से दो नए दावेदार तैयार, इनके बीच रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मंत्री पद की दौड़ में भोपाल से दो नए दावेदार तैयार, इनके बीच रेस
Mon, 04 Dec 2023 10:16 PM IST
नितिन तिवारी
News Desk Amar Ujala Bhopal
News Desk Amar Ujala Bhopal
Published by: नितिन तिवारी
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:16 PM IST
सार
मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब सीएम और मंत्रीमंडल को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
भोपाल बेरसिया विधायक विष्णु खत्री एवम हुजुर विधायक रामेश्वेर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की जीत के साथ ही अब मुख्यमंत्री और मंत्रियों के चेहरों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। सूबे का अगला मुख्यमंत्री कोन होगा, किस किस की किस्मत में मंत्री पद आएगा। इसका फैसला जल्द होगा। मंत्री बनने की इस दौड़ में भोपाल से भी इस बार दो नए प्रबल दावेदार तैयार हो गए हैं। इनमें हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा और बेरसिया सीट से विष्णु खत्री का नाम सामने आ रहा है। ये दोनों ही तीसरी बार के विधायक हैं और बड़े मार्जिन से चुनाव जीतकर विधान सभा में पहुंचे हैं। विश्वास सारंग पहले से ही इस दौड़ में शामिल हैं। वे पिछली केबिनेट में मंत्री थे। सीनियर होने के नाते सारंग इस रेस में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं।
ये बनेंगे समीकरण
मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल में 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं। पिछली केबिनेट में भोपाल से सिर्फ एक को ही मंत्री मंडल में शामिल किया गया था। इस बार मंत्री बनने के लिए मंत्री सारंग के साथ साथ शर्मा और खत्री भी दौड़ में शामिल हो गए हैं। जहां शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गुड लिस्ट में गिने जाते हैं तो वहीं खत्री संघ की पसंद माने जाते हैं। जातिय समीकरण के हिसाब से शर्मा ब्राह्मण जाति से आते हैं और सामान्य वर्ग से हैं। खत्री एस सी वर्ग से आते हैं।
ये भी हैं भोपाल से
बता दें, गोविंदपुरा सीट से कृष्णा गौर ने एक लाख से ज्यादा वोट की जीत दर्ज की है। वे दूसरी वार की विधायक हैं। ओबीसी वर्ग से आती हैं। दक्षिण पश्चिम विधान सभा सीट से चुने गए भगवानदास सबनानी पहली बार के विधायक हैं। संगठन में उनका कद बड़ा है और वे सीनियर लीडरों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन
ये पहुंचे थे सीएम से मिलने
कई नवनिर्वाचित विधायकों ने मंगलवार को भोपाल में सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सभी ने उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, मंत्री विश्वास सारंग, भगवानदास सबनानी, दिनेश राय मुनमुन जैसे तमाम विधायक सीएम हाउस पहुंचे।

मध्य