फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News MLA Rameshwar Sharma accused of collecting donations for hoarding, complaint to RSS chief, PM, CM

Bhopal News: सीएम के प्रोग्राम के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा पर चंदा वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर पत्र वायरल

Fri, 28 Oct 2022 09:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Oct 2022 09:08 PM IST
सार

रामेश्वर शर्मा के खिलाफ एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यापारी ने खुद को स्वयं सेवक बताते हुए विधायक पर होर्डिंग के लिए जबरन चंदा वसूली के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bhopal News MLA Rameshwar Sharma accused of collecting donations for hoarding, complaint to RSS chief, PM, CM
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोलार में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिक्स लेन सड़क का भूमिपूजन करेंगे। इससे पहले विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यापारी ने खुद को स्वयं सेवक बताते हुए विधायक पर होर्डिंग के लिए जबरन चंदा वसूली के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत बीजेपी और संघ के पदाधिकारियों को की गई है। पत्र के नीचे हस्ताक्षर है, लेकिन नाम किसी का नहीं लिखा है। 

विज्ञापन

पत्र में आरोप लगाया है कि यह सड़क कोलार वासियों के लिए सुविधा की जगह प्रताड़ना का सबक बन गई है। इसका कारण विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा मुख्य मार्ग के व्यापारियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों यहां तक की शैक्षणिक संस्थानों से भी जबरन चंदा एवं चौथ वसूली करने को बताया है।

विज्ञापन

पत्र में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा है कि विधायक रामेश्वर शर्मा अपना चेहरा और राजनीति चमकाने के लिए आपके फोटो का इस्तेमाल कर हर गली मोहल्ले में बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि लगाने तथा अखबारों में विज्ञापन देने के लिए व्यापारियों से लाखों रुपये जबरन वसूल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने अपना नाम लिखे बिना पत्र में कहा कि मैंने आजीवन एक स्वयंसेवक के नाते संघ से जुड़कर अपना पूरा जीवन संघ के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए होम कर दिया। इसके बावजूद रामेश्वर शर्मा ने ना केवल मुझसे बदसलूकी की बल्कि उन्होंने 29 तारीख के भूमिपूजन कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर आदि के लिए सहयोग के नाम पर जबरन चंदा देने का दबाव बना रहे हैं।


उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि विधायक द्वारा होर्डिंग लगाने की जा रही वसूली आपकी सहमति से की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि रामेश्वर शर्मा के इस प्रकार के कृत्य से हमारी और उन भ्रष्टाचारियों की पार्टी में क्या अंतर रह जाएगा, जिसके खिलाफ हमने वैचारिक लड़ाई लड़ी हैं। पत्र में लिखा कि नगर निगम और पंचायत चुनाव में भी लाखों रुपए का चंदा वसूल की थी।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि  विधायक ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की आड़ में एक ‘कर्म श्री’ संस्था बना रखी है। जिसे पत्र में फर्जी बताया। साथ ही लिखा कि इसके माध्यम से कभी धार्मिक यात्रा तो कभी कवि सम्मेलन के नाम पर विधायक वसूली करते रहते हैं।


वहीं, इस मामले में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यदि किसी को मुझसे कोई शिकायत है तो वह किसी भी फोरम में जा सकता है। अभी वह सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। इस प्रकार तो कोई भी किसी के लिए कुछ भी लिख देगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed