{"_id":"62f4f367273c6a3bf225b667","slug":"bhopal-news-incessant-rain-in-bhopal-youth-caught-fishing-due-to-opening-of-kaliasot-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में लगातार बारिश, कलियासोत डैम के गेट खोलने से मछली पकड़ने आया युवक फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में लगातार बारिश, कलियासोत डैम के गेट खोलने से मछली पकड़ने आया युवक फंसा
Thu, 11 Aug 2022 06:35 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 11 Aug 2022 06:35 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में लगातार बारिश हो रही है। इससे तालाबों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। गुरुवार को कलियासोत डैम का जलस्तर बढ़ने से गेट खोले गए। जिससे नदी में मछली पकड़ने आया एक युवक फंस गया। इसका वीडियों वायरल होने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जिसे गोताखारों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन
कलियासोत डैम के गेट खोलने से नदी में फंसा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में लगातार बारिश हो रही है। इससे तालाबों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। गुरुवार को कलियासोत डैम का जलस्तर बढ़ने से गेट खोले गए। जिससे नदी में मछली पकड़ने आया एक युवक फंस गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जिसे गोताखारों ने बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे फायर स्टेशन की टीम को एक युवक के कलियासोत नदी में फंसे होने की सूचना मिली। टीम के मौके पर पहुंचने पर एक युवक जागरण सिटी यूनिवर्सिटी के पास टापू पर फंसा हुआ था। टीम ने रस्सी की मदद से युवक को डेढ़ घंटे में बाहर निकाल लिया। युवक ने अपना नाम राम विनय बताया। उसके पास से मछली पकड़ने का जाल भी बरामद हुआ था। जिसे जब्त कर लिया गया। युवक ने बताया कि वह मछली पकड़ने आया था। अचानक जलस्तर बढ़ने से वह फंस गया।
भोपाल में पिछले 24 घंटे में ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है। अब तक 36 इंच बारिश हो गई है। सभी डैम का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिससे उनके गेट खोले जा रहे हैं। अभी भदभदा और कलियासोत डैम के तीन-तीन गेट खुले हुए हैं।
विज्ञापन
भोपाल में लगातार बारिश ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। कई इलाकों में तेज बारिश के कारण पानी भर गया है। कई मुख्य सड़कों पर भी पानी भराने से यातायात प्रभावित हो रहा है। होशंगाबाद रोड़, अशोका गार्डन, कोलार, बैरागढ़ के कई इलाकों में डेढ़ से दो फीट पानी भरा गया है।