फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Due to heavy rains in Bhopal, the pond is filled with water, open three gates of Bhadbhada

Bhopal News: भोपाल में तेज बारिश से लबालब भरे तालाब, भदभदा के तीन गेट खुले

Fri, 07 Oct 2022 11:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Oct 2022 11:38 AM IST
सार

भोपाल में बारिश से डैम लबालब भर गए हैं। भदभदा के गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग ने भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Due to heavy rains in Bhopal, the pond is filled with water, open three gates of Bhadbhada
भदभदा के तीन गेट खुले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा बारिश होने के बाद देर रात भदभदा के तीन गेट खोले गए हैं। इसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कलियासोत नदी के उफान पर होने से मंडीदीप-रतनपुर मार्ग पानी में डूब गया। जिसे आम जनता के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया है। शुक्रवार को भी भोपाल समेत प्रदेश के बड़े हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी हवा बंगाल की खाड़ी से नमी ला रही है। इसके अलावा तेलंगाना विदर्भ और पश्चिमी मध्यप्रदेश होते हुए यूपी तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है।
विज्ञापन


भोपाल में गुरुवार रात तेज बारिश हुई है। कई जगह बिजली भी गिरी शहजहांनाबाद क्षेत्र में बिजली गिरने से पुलिस कॉलोनी के कई घरों में टीवी, फ्रिज, एलईडी खराब होने की भी सूचना है। गुरुवार को बारिश के कारण दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी प्रभावित हुआ। वहीं, चल समारोह में प्रतिमाओं को बरसाती से ढंक कर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed