{"_id":"635bd9cb665a17784733ec34","slug":"bhopal-news-cockroaches-came-out-in-the-food-of-bhopal-babu-s-cottage-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल के बापू की कुटिया रेस्टारेंट के खाने में कॉकरोच निकला, लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल के बापू की कुटिया रेस्टारेंट के खाने में कॉकरोच निकला, लाइसेंस निरस्त
Fri, 28 Oct 2022 07:17 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 28 Oct 2022 07:17 PM IST
सार
भोपाल के प्रसिद्ध बापू की कुटिया रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। टीम ने रेस्टारेंट से पनीर, ग्रेवी और दाल फ्राय के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। लाइसेंस निरस्त के बाद खाद्य कारोबार का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
रेस्टारेंट में सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के कोलार स्थित बापू की कुटिया रेस्टारेंट में खाने में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रेस्टारेंट का फूड लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा प्रशासन को कोलार रोड सर्वधर्म कॉलोनी स्थित बापू की कुटिया रेस्टारेंट के खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने रेस्टारेंट का निरीक्षण किया। यहां पर टीम को किचिन व स्टोर में स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों के रखरखाव में कमियां मिली। जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम ने लोक स्वास्थ्य के हित में रेस्टारेंट का फूड लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इस दौरान रेस्टारेंट का खाद्य कारोबार का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। टीम ने रेस्टारेंट से पनीर, ग्रेवी और दाल फ्राय के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
