फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Children raised slogans to quit alcohol in police flag march in Bhopal

Bhopal News: भोपाल में पुलिस के फ्लैग मार्च में बच्चों ने लगाए शराब छोड़ों के नारे

Sun, 31 Jul 2022 12:30 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 31 Jul 2022 12:30 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में डीजीपी के निर्देश पर जोन-1, 2, 3 व 4 में सभी थानों में डीपीसी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान जोन 1 में बच्चों ने फ्लैग मार्च में शामिल होकर शराब छोड़ों के नारे लगाए।

विज्ञापन
Bhopal News: Children raised slogans to quit alcohol in police flag march in Bhopal
पुलिस गस्त में बच्चो ने शराब छोड़े के नारे लगाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में डीजीपी के निर्देश पर जोन-1, 2, 3 व 4 में सभी थानों में डीपीसी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान जोन 1 में बच्चों ने फ्लैग मार्च में शामिल होकर शराब छोड़ों के नारे लगाए।

विज्ञापन

डीसीपी जोन-1 साई कृष्णा एवं एसीपी हबीबगंज के नेतृत्व में हबीबगंज थाना क्षेत्र के बिट्टन मार्केट, 10 नंबर मार्केट, 12 नंबर मल्टी क्षेत्र, जनता कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया गया। पुलिस को पैदल भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्र के बच्चे स्व प्रेरित होकर वंदे मातरम, भारत माता की जय एवं शराब पीना बंद करो जैसे नारेबाजी कर क्षेत्र में जागरूकता लाने का प्रयास किया। भ्रमण की समाप्ति पर बच्चों के स्व प्रेरित होकर पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने और जागरूकता बढ़ाने के प्रयास पर डीसीपी  ने सभी बच्चों को हौसला अफजाई के लिए टाफी का वितरण किया गया।

विज्ञापन

राजधानी भोपाल एवं प्रदेश में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एव्ं अपराधों पर नियंत्रण के लिए डीजीपी सुधीर सक्सेना के दिशा निर्देश पर पूरे प्रदेश के सभी जिलों मे आज पैदल मार्च अभियान चलाया गया। डीजीपी ने IG/DIG कान्फ्रेंस में भी शाम को पुलिस का पैदल मार्च एवं पुलिस की भीड़भाड़ वाले चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई थी एवं कहा था कि क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी ही आमजन में सुरक्षा व अपराधियों में खौफ का माहौल निर्मित करती है। आगे भी निरंतर पैदल मार्च हेतु निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी सुधीर सक्सेना ने एडिशनल कमिश्नर सचिन अतुलकर, डीसीपी विनीत कपूर, डीसीपी रियाज इक़बाल, डीसीपी विजय भागवानी, डीसीपी   हंसराज सिंह, डीसीपी अमित कुमार एव्ं एडिशनल डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी व अन्य स्टॉफ के साथ शनिवार शाम 6 बजे थाना कोतवाली से थाना शाहजहानाबाद तक डेढ़ घंटे में करीब 9 किलोमीटर पैदल मार्च कर शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed