फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal News: भोपाल में अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू, 10 दिन में 45 हजार युवा शामिल होंगे

Thu, 27 Oct 2022 10:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 27 Oct 2022 10:52 AM IST
सार

भोपाल में बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर और विदिशा के युवा भर्ती में भाग लेंगे। यह भर्ती 9 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
Bhopal News: Agniveer recruitment rally starts in Bhopal, 45 thousand youth will be involved in 10 days
भोपाल में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में अग्निवीर योजना के तहत आज यानी गुरुवार से भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती 9 नवंबर तक चलेगी। इसमें 9 जिले के युवा शामिल होंगे। शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड पर सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा भर्ती की जाएगी। गुरुवार को 3 हजार युवा भर्ती में शामिल होंगे। इसके बाद हर दिन 5 हजार युवा शामिल होंगे।

 
 
Bhopal News: Agniveer recruitment rally starts in Bhopal, 45 thousand youth will be involved in 10 days
भोपाल में अग्निवीर भर्ती शुरू - फोटो : अमर उजाला
भोपाल  के लाल परेड ग्राउंड में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। रात 12 बजे से प्रत्याशियों को ग्राउंड में प्रवेश के साथ भर्ती की कार्रवाई शुरू हुई। सुबह 5 बजे से हाईट में योग्य पाए युवाओं की दौड़ हुई। इसमें 200 के बैच में युवा दौड़े, जिसमें से चयनित युवाओं का अन्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की गई। सभी ग्राउंड टेस्ट में पास विधार्थियो को लिखित एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। आज 3 हजार से  अधिक विधार्थियो को भर्ती प्रक्रिया में सम्मलीत किया गया। 

 
Bhopal News: Agniveer recruitment rally starts in Bhopal, 45 thousand youth will be involved in 10 days
भोपाल में अग्निवीर भर्ती आज से शुरू - फोटो : अमर उजाला
यह भर्ती प्रक्रिया 7 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद शुरू होंगी और सुबह 8 बजे तक उस दिन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। भोपाल में बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर और विदिशा के युवा भर्ती में भाग लेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhopal News: Agniveer recruitment rally starts in Bhopal, 45 thousand youth will be involved in 10 days
भोपाल में अग्निवीर भर्ती में युवा दौड़ लगाते - फोटो : अमर उजाला
10 दिन चलने वाली भर्ती में 45 हजार भाग लेने भोपाल आएंगे। भोपाल के अलावा दूसरे शहर से आने वाले युवाओं को लाल परेड ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर हेल्प सेंटर बनाएं गए है। परिवहन और नगर निगम ने युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके लिए इंतमाम किए है।
 
विज्ञापन
Bhopal News: Agniveer recruitment rally starts in Bhopal, 45 thousand youth will be involved in 10 days
भोपाल में अग्निवीर भर्ती में भाग लेने पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला
योजना में ट्रेडमैन, स्टोरकीपर, क्लर्क, तकनीकी, जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती होगी। लाल परेड ग्राउंड पर युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर संपर्क करने के लिए शिकायत कक्ष बनाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed