{"_id":"6252a185cde7db2037073ccc","slug":"bhopal-nagpur-highway-closed-the-bridge-built-on-the-sukhtwa-river-collapsed-with-heavy-machinery-carrying-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल-नागपुर हाईवे बंद: भारी भरकम ट्राले से सुखतवा नदी पर बना पुल टूटा, ट्राले सहित पुल का एक हिस्सा नदी में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल-नागपुर हाईवे बंद: भारी भरकम ट्राले से सुखतवा नदी पर बना पुल टूटा, ट्राले सहित पुल का एक हिस्सा नदी में गिरा
Sun, 10 Apr 2022 04:01 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 10 Apr 2022 04:01 PM IST
सार
राजधानी भोपाल और नागपुर को जोड़ने वाला सुखतवा नदी पर बना पुल भरभरा कर बड़े ट्राला समेत नदी में गिर गया। इससे हाईवे बंद हो गया है।
विज्ञापन
नर्मदापुरम में सुखतवा नदी पर बना पुल गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में में सुखतवा नदी पर बना ब्रिटिश काल का पुल गिर गया है। इससे भोपाल-नागपुर हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। रविवार दोपहर करीब 1 बजे पुल से बैतूल की तरफ से इटारसी आ रहा 80 व्हील का ट्राला मशीन लेकर गुजर रहा था। तभी पुल का एक हिस्सा ट्राले समेत भरभरा कर नदी में गिर गया। अभी हादसे में हताहतों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
इस मामले में नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि भोपाल की तरफ से जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय कर रहे हैं। वहीं, बैतूल कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस ने बताया कि बैतूल से भोपाल की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए बैतूल से ही वैकल्पिक रास्ता तय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि भोपाल की तरफ से जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय कर रहे हैं। वहीं, बैतूल कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस ने बताया कि बैतूल से भोपाल की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए बैतूल से ही वैकल्पिक रास्ता तय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
