{"_id":"61e29ec928a1d772431f59db","slug":"bhopal-miscreant-arrested-with-child-stolen-from-under-kohefiza-over-bridge-divyang-mother-had-complained-of-child-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: कोहेफिजा ओवरब्रिज के नीचे से चोरी हुए बच्चे के साथ बदमाश गिरफ्तार, दिव्यांग मां ने की थी बच्चा चोरी होने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: कोहेफिजा ओवरब्रिज के नीचे से चोरी हुए बच्चे के साथ बदमाश गिरफ्तार, दिव्यांग मां ने की थी बच्चा चोरी होने की शिकायत
Sat, 15 Jan 2022 03:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 03:45 PM IST
सार
थाना बैरागढ़ पुलिस ने कोहेफिजा ओवर ब्रिज के नीचे से चोरी हुए 6 माह क बच्चे को बरामद कर लिया है। बच्चा चुराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। कोहेफिजा थाने पर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Bhopal: भोपाल पुलिस ने चोरी हुए बच्चे को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना बैरागढ़ पुलिस ने कोहेफिजा ओवर ब्रिज के नीचे से चोरी हुए 6 माह के बच्चे को बरामद कर लिया है। बच्चा चुराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। कोहेफिजा थाने पर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के पीछे झुग्गी में रहने वाला व्यक्ति एक छोटा बच्चा कहीं से चुरा कर लाया है। इस पर एसआई श्रीकांत द्विवेदी, एएसआई प्रवीण सिंह, प्रधान आरक्षक महेश, आरक्षक महावीर तिवारी, सचिन, गुलशन, मिथिलेश, गजराज की टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मौके से आरोपी नरेंद्र पुत्र मुन्नालाल (25) निवासी जोगी थाना बैरागढ़ को बच्चे के साथ रंगे हाथ हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने कोहेफिजा ओवर ब्रिज के नीचे से बच्चे को चुराना कबूल किया। आरोपी नरेंद्र ने बताया कि बच्चे के पिता और उसने शराब पी थी, जब पिता को ज्यादा नशा हो गया तब वह बच्चे को उठाकर ले आया था। उसे बच्चे की मां ने ऐसा करते देख लिया था। चूंकि मां पैरों से दिव्यांग है, इसलिए वह कुछ नहीं कर सकी। उसने पति को सारी बात बताई। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए थाना कोहेफिजा को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
