फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Local Body Election: Distributing liquor and watches from a car with Congress name plate in ward 45, assault, FIR registered

Bhopal Municipal Election: वार्ड 45 में कांग्रेस की नेम प्लेट लगी कार से शराब और घड़ियां बांट रहे थे, मारपीट, FIR दर्ज 

Wed, 06 Jul 2022 06:34 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Jul 2022 06:34 AM IST
सार

राजधानी भोपाल के वार्ड नंबर 45 में मतदान से एक दिन पहले एक कार से शराब और घड़ियां बांटने का मामला सामने आया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार को पकड़ने पर जमकर हंगामा हुआ। मारपीट भी हुई।

विज्ञापन
Bhopal Local Body Election: Distributing liquor and watches from a car with Congress name plate in ward 45, assault, FIR registered
एमपी नगर थाने पर बीजेपी के कार्यकर्ता धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के वार्ड नंबर 45 में मतदान से एक दिन पहले एक कार से शराब और घड़ियां बांटने का मामला सामने आया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार को पकड़ा और जमकर हंगामा किया। मारपीट भी हुई।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को होगा। इसमें भोपाल समेत 11 नगर निगमों में भी मतदान होना है। इससे पहले मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रत्याशी जुगाड़ में लगे हैं। भोपाल के वार्ड नंबर 45 में मंगलवार को शराब और घड़ियां बांट करी कार को कांग्रेसियों ने पकड़ा। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मारपीट तक हुई। इसकी जानकारी के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल भी मौके पर पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी की कार पर कांग्रेस की नेमप्लेट लगा कर शराब और घड़ियां बांटी जा रही है। 
विज्ञापन

 
दूसरी तरफ कांग्रेस के हंगामे के बाद बीजेपी जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह कार्यकर्ताओं के साथ एमपी नगर थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। यहां आई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। बीजेपी ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के संरक्षण में मारपीट करने का आरोप लगाया। एमपी नगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गिफ्ट बांटने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed