फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Jama Masjid: After UP's Gyanvapi Masjid, sanskrti bachaav manch claims Jama Masjid built by demolishing Shiva temple

Bhopal Jama Masjid: UP की ज्ञानवापी मस्जिद के बाद संस्कृति बचाव मंच का दावा- शिव मंदिर तोड़कर बनाई जामा मस्जिद  

Wed, 18 May 2022 09:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 May 2022 09:20 PM IST
सार

यूपी की ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब भोपाल की जामा मस्जिद को लेकर बवाल शुरू हो गया है। संस्कृति बचाव मंच ने दावा किया है कि मंदिर तोड़कर जामा मस्जिद बनाई गई है। 

विज्ञापन
Bhopal Jama Masjid: After UP's Gyanvapi Masjid, sanskrti bachaav manch claims Jama Masjid built by demolishing Shiva temple
जामा मस्जिद भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब भोपाल की जामा मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया है। संस्कृति बचाव मंच के संरक्षक चंद्रशेखर तिवारी का दावा है कि मंदिर तोड़कर जामा मस्जिद बनाई गई है। उन्होंने सरकार से सर्वे कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


संस्कृति बचाव मंच के संरक्षक चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार ज्ञानवापी में भगवान शिवलिंग मिला है। नंदी पहले से विराजमान हैं। उसी प्रकार चौक क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद का काम भी भोपाल की 8वीं शासिका कुदेसिया बेगम ने 1832 ई. में शुरू करवाया था, मस्जिद 1857 में बनकर तैयार हुई। बेगम ने 'हयाते कुदसी' में इस बात का ज़िक्र किया है कि जामा मस्जिद का निर्माण हिन्दुओं के एक पुराने मंदिर को तोड़ कर कराया गया है।
विज्ञापन


संस्कृति बचाव मंच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी मांग करता है कि पुरातत्व विभाग से जामा मस्जिद का सर्वे कराए। यदि यहां पर भी मंदिर है तो उसे हिंदू समाज को सौंपा जाए। तिवारी ने कहा कि मुस्लिम शासकों ने मंदिर तोड़कर जामा मस्जिद का निर्माण कराया है। तिवारी ने कहा कि संस्कृति बचाव मंच जमा मस्जिद का सर्वे कराने कोर्ट में याचिका भी दायर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed