फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Income tax raids on sage Group, officers arrived together at many places in Bhopal-Indore

Bhopal: सेज ग्रुप पर आयकर छापे, भोपाल-इंदौर में कई ठिकानों पर एक साथ पहुंचे अधिकारी 

Wed, 08 Dec 2021 11:39 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 08 Dec 2021 11:39 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में शिक्षा और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से जुड़े सेज ग्रुप के भोपाल-इंदौर स्थित कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। कार्यवाही जारी है।  
 

विज्ञापन
Bhopal: Income tax raids on sage Group, officers arrived together at many places in Bhopal-Indore
सेज ग्रुप के अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शिक्षा और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से जुड़े सेज (Sage) ग्रुप पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। ग्रुप पर कर चोरी के आरोप हैं। आयकर विभाग की टीमों ने इंदौर-भोपाल में एक साथ कार्यवाही की। दोनों ही जगह ग्रुप की सेज यूनिवर्सिटी है। इसके साथ-साथ ग्रुप कई स्कूलों का संचालन भी करता है। 
विज्ञापन


भोपाल के एमपी नगर में सेज ग्रुप का मुख्य ऑफिस है। यहां चार गाड़ियों में बैठकर अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे थे। छापे की कार्यवाही के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को भी अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा। अब तक की कार्यवाही में क्या मिला है, यह जानकारी अपडेट हो रही है। अरेरा कॉलोनी में ग्रुप के कर्ता-धर्ताओं के निवास पर भी कार्यवाही की जा रही है। बताया जाता है कि 10 साल पहले भी इस ग्रुप पर आयकर विभाग का छापा पड़ा था। 
विज्ञापन


मुख्य रूप से बिल्डर 
सेज यूनिवर्सिटी के साथ-साथ सेज इंटरनेशनल नाम से स्कूलों का संचालन भी यह ग्रुप कर रहा है। साथ ही भोपाल में कई आवासीय और व्यावयासिक प्रोजेक्ट भी ग्रुप ने विकसित किए हैं। सेज ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी, सेज यूनिवर्सिटी-भोपाल और इंदौर, सेज इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी, सेज इंटरनेशनल स्कूल, अग्रवाल पॉवर कंपनी लिमिटेड और माय सेज हॉस्पिटल का संचालन ग्रुप कर रहा है। कुल मिलाकर ग्रुप के 5 कॉलेज और 2 स्कूल है।  ग्रुप के मुखिया संजय अग्रवाल के घर पर भी छापा मारा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed