फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Home Minister Narottam Mishra targeted Congress, said - Humiliating Hindus is in Congress's DNA

भोपाल: गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- हिंदुओं को अपमानित करना कांग्रेस के डीएनए में है 

Wed, 19 Jan 2022 03:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 03:24 PM IST
सार

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले मौलाना तौकीर रजा का समर्थन लेकर कांग्रेस का हिंदुओं को अपमानित करने का छिपा एजेंडा फिर सामने आ गया है। 

विज्ञापन
Bhopal: Home Minister Narottam Mishra targeted Congress, said - Humiliating Hindus is in Congress's DNA
डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों से चर्चा करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हिडेन एजेंडा है कैसे हिंदुओं को अपमानित करना, उनमें विभाजन करना ये कांग्रेस के डीएनए में है। उनके पिछले बयान देखो, सलमान खुर्शीद का हिंदुत्व की तुलना आईएसआई और बोकोहराम से करना, राशिद अल्वी का जय श्री राम कहने वालों को राक्षस बताना। कांग्रेस ने स्वयं ने भगवान राम काल्पनिक हैं राम सेतु पर हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में दिया था। भगवा आतंकवाद का शब्द कांग्रेस ने पैदा किया था। अभी-अभी हिन्दु और हिन्दुत्व के नाम पर राहुल गांधी ने बांटा है। उससे ये स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस का ये छुपा हुआ एजेंडा है और यही काम मौलाना तौकीर रजा से समर्थन लेकर किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रतलाम के सुराना गांव में हिन्दुओं के पलायन के बारे में उन्होंने कहा कि ये चिंता का विषय है, मैं प्रशासन से बात करुंगा, कोई भय का वातावरण कहीं नहीं फैला सकता ये हमारी चिंता का विषय है। वो लोग निश्चिंत रहे मैं आज पूरी व्यवस्था आज एसपी से बात कर के करुंगा। मध्य प्रदेश शांति का टापू है और कोई भी भय का वातावरण नहीं फैला सकता है। बता दें कि सुराना गांव में कुछ हिन्दु परिवारों ने मुस्लिम समुदाय पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पलायन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने गांव के मुस्लिम परिवारों पर धमकाते और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एसपी से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed