फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal hamdiya hospital: Dr Deepak Maravi, the superintendent of Hamidia Hospital, accused of trying to rape a nurse

Bhopal Hamdiya Hospital: डॉक्टर दीपक मरावी के खिलाफ 50 नर्सों ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Wed, 15 Jun 2022 01:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 Jun 2022 01:06 PM IST
सार

भोपाल के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी पर 50 से अधिक नर्सों ने दुष्कर्म की कोशिश और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कमिश्नर को 10 दिन में जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Bhopal hamdiya hospital: Dr Deepak Maravi, the superintendent of Hamidia Hospital, accused of trying to rape a nurse
डॉ. दीपक मरावी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी पर 50 से अधिक नर्सों ने दुष्कर्म की कोशिश और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। लिखित में दी गई शिकायत पर एक्शन लेते हुए मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कमिश्नर गुलशन बामरा को 10 दिन में जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


52 नर्सों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विश्वास सारंग को पत्र लिखकर डॉ. मरावी पर आरोप लगाए हैं। नर्सों का कहना है कि डॉ. मरावी छुट्टी मंजूर करने या किसी भी काम से अपने कक्ष में बुलाकर गंदे तरीके से टच करते हैं। आपत्तिजनक बातें करते हैं। नर्सों का आरोप है कि वह रात में शराब के नशे में नर्सों के चेंबर में घुसकर आपत्तिजनक हरकत करते हैं। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। डॉ. मरावी ने हाल ही में एक नर्स के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकाया। डॉ. मरावी ने नर्स से कहा कि "मुझे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधीक्षक बनाया है। नौकरी खा जाऊंगा और कहीं का नहीं छोडूंगा।"
विज्ञापन


कमलनाथ ने पूछे सरकार से सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भोपाल के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल की 50 महिला नर्सों के साथ अश्लील व्यवहार का मामला सामने आया है। कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा से जुड़ा यह अत्यंत गंभीर मामला है। तीन दिन पहले ही भोपाल में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर दिनदहाड़े ब्लेड से हमला हुआ था। पीड़िता को 118 टांके लगे थे। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ कैसा खिलवाड़ चल रहा है? अपराधी इतने बेखौफ क्यों हैं? सरकार कर क्या रही है? महिला और नाबालिग बालिकाओं से अत्याचार में मध्य प्रदेश पहले ही देश में सबसे आगे है। छोटी-छोटी बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। क्या यही सुशासन है? यही कानून व्यवस्था है? सरकार को हमीदिया की घटना में अत्यंत गंभीरता से जांच और कार्यवाही करना चाहिए और प्रदेश का गौरव कोरोना योद्धा नर्स बहनों को न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने अधीक्षक डॉ. मरावी को तुरंत हटाने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने पत्र को गंभीरता से लिया, जांच के आदेश
इस मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नर्सों की ओर से अधीक्षक डॉ. मरावी के खिलाफ शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भोपाल के संभागायुक्त गुलशन बामरा को जांच के निर्देश दिए हैं। यह जांच किसी बाहरी अधिकारी से करवाई जाएगी। 10 दिन में रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed