फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: For protesting against molestation in the capital, the manchallenged the woman's face, got more than 100 stitches

Bhopal: राजधानी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने महिला के चेहरे पर मारी ब्लेड, 118 टांके आए

Sun, 12 Jun 2022 10:24 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Jun 2022 10:24 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे महिला के चेहरे पर 118 टांके आए। महिला ने बदमाशों के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन
Bhopal: For protesting against molestation in the capital, the manchallenged the woman's face, got more than 100 stitches
भोपाल में बदमाशों ने महिला के चेहरे पर मारी ब्लेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे महिला के चेहरे पर 118 टांके आए। महिला ने बदमाशों के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार पीड़ित सीमा सोलंकी महिला अपने तीन बच्चों और पति के साथ शिवाजी नगर में रहती है। वह एक डॅक्टर की हाउस हेल्पर है। पीड़िता 9 जून की रात 8 बजे अपने पति के साथ बाहर गई। पति पानी की बोतल खरीदने दुकान पर गया तब पीड़िता बाइक के पास अकेली खड़ी थी। तभी ऑटो से आए तीन बदमाश महिला के साथ अश्लील कमेंट करने लगी। महिला ने एक युवक पर तमाचे जड़ दिए। महिला और युवकों में विवाद बढ़ने पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद तीनों युवक ऑटो में बैठकर निकल गए।
विज्ञापन


पीड़िता अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर घर जाने के लिए निकली। तभी तीनों युवक पीछे से आए और महिला के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे महिला की आंख से लेकर कान तक गहरा जख्म हो गया। महिला को पति ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का कहना है कि उसे 118 टांके लगे है। शनिवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वहीं, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी पुलिस की जांच जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed