{"_id":"62ffd2554fd89c61c968c8bb","slug":"bhopal-crime-news-the-bus-crushed-the-head-of-the-woman-who-fell-from-the-bike-in-bhopal-the-husband-kept-cr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime News: भोपाल में बाइक से गिरी महिला के सिर को बस ने कुचला, पति शव को गोद में ले रोता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime News: भोपाल में बाइक से गिरी महिला के सिर को बस ने कुचला, पति शव को गोद में ले रोता रहा
Sat, 20 Aug 2022 11:23 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:23 AM IST
सार
राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों की भीड़ के धक्के से बाइक से गिरी महिला के सिर को बस ने कुचल दिया। हादसे के बाद महिला का पति शव को गोद में लेकर रोता रहा। पुलिस ने बस को जब्त कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
भोपाल में बस की चपेट में आने से महिला की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों की भीड़ के धक्के से बाइक से गिरी महिला के सिर को बस ने कुचल दिया। हादसे के बाद महिला का पति शव को गोद में रखकर रोता रहा। पुलिस बस को जब्त कर कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार कमला नगर निवासी महेश खागरे प्राइवेट जॉब करते हैं। वह शुक्रवार सुबह शाजापुर में रहने वाली अपनी बहन के घर जाने के लिए पत्नी दुर्गा खागरे और बेटा-बेटी के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन गए थे। ट्रेन छूटने के कारण महेश परिवार के साथ बाइक से शाहजहांनाबाद होते हुए घर लौट रहे थे। ताज उल मस्जिद के पास अचानक एक ठेले में आग लग गई, लोग दौड़ते हुए बाइक से टकरा गए। इससे बाइक पर बैठी दुर्गा उलझकर सड़क पर जा गिरी। दूसरी तरफ से आ रही बस का चक्का उसके सिर पर से चला गया। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी के शव को गोद में लेकर पति रोता रहा। बच्चे भी बेसुध हो गए। इस दौरान लोग तमाशबीन बन उसका वीडियो बनाते रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में भिजवाया और बस को जब्त कर कार्रवाई शुरू की।