फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Crime News: Sister-in-law was kept like a wife, killed on suspicion of having a relationship with another woman

Bhopal Crime News: भाभी को पत्नी की तरह रखा, दूसरी महिला से रिश्ते के शक पर मार डाला

Wed, 06 Jul 2022 06:06 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Jul 2022 06:06 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में गांधी नगर में 25 वर्षीय महिला शबाना खान की हत्या उसके देवर ने की थी। रविवार रात को हत्या महिला के ही दुपट्टे से की गई थी और शव को घर के पास ही नाले में फेंक दिया था।

विज्ञापन
Bhopal Crime News: Sister-in-law was kept like a wife, killed on suspicion of having a relationship with another woman
भोपाल में देवर ने भाभी की हत्या की - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी भोपाल में गांधी नगर में 25 वर्षीय महिला शबाना खान की हत्या उसके देवर ने की थी। रविवार रात को हत्या महिला के ही दुपट्टे से की गई थी और शव को घर के पास ही नाले में फेंक दिया था। सोमवार को महिला का शव बरामद हुआ था। इसके बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आरोपी आसिफ को रायसेन से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार शबाना गांधी नगर के सेक्टर नंबर-11 में परिवार के साथ रहती थी। उसका पति अंसार गुजरात में रहकर काम करता है। घर में दो साल की बेटी, सास-ससुर और देवर आसिफ साथ रहते थे। आरोपी आसिफ ने पुलिस को बताया कि वह उसकी भाभी शबाना के साथ पति की तरह रहता था। उसने बताया कि शबाना उस पर दूसरी महिला से संबंध होने का शक करने लगी थी। इसे लेकर दोनों में झगड़े होने लगे थे। रविवार रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसमें गुस्से में उसने शबाना की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को उठाकर नाले के पास फेंका और घर आकर सो गया। सुबह शव मिलने के बाद वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को रायसेन से गिरफ्तार किया है। सोमवार को महिला का शव गांधी नगर के नाले में मिला था। आसपास पूछताछ के बाद शबाना की पहचान हुई है। पूछताछ में पता चला कि घर से देवर फरार है। पति बाहर रहता है। पुलिस ने देवर आसिफ को पकड़ने के लिए टीमें रवाना की। रायसेन में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसे वहां गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed