{"_id":"69c2cf494612699532013d5c","slug":"bhopal-crime-former-mp-sanjar-s-lawyer-son-beaten-by-brother-in-law-in-front-of-judge-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: जज के सामने पूर्व सांसद संजर के वकील बेटे को साले ने पीटा, साले की पत्नी के अधिवक्ता हैं फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: जज के सामने पूर्व सांसद संजर के वकील बेटे को साले ने पीटा, साले की पत्नी के अधिवक्ता हैं फरियादी
Tue, 24 Mar 2026 11:22 PM IST
Dinesh Sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Dinesh Sharma
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:22 PM IST
सार
भोपाल जिला अदालत में वकील अनंत संजर पर उनके साले विद्युत भटनागर ने दहेज केस की सुनवाई के दौरान हमला किया। हाथापाई में संजर घायल हुए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मारपीट व धमकी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
भोपाल जिला अदालत में भोपाल के पूर्व सांसद व भाजपा नेता आलोक संजर के बेटे अनंत संजर पर हमला हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के जिला अदालत में मंगलवार को दोपहर बाद एक अजीब वाकया घटित हो गया। दहेज प्रताड़ना के एक मामले में अपने मुवक्किल की पैरवी करने पहुंचे भोपाल के पूर्व सांसद व भाजपा नेता आलोक संजर के बेटे अनंत संजर पर उनके साले ने हमला कर दिया। आरोपी विद्युत भटनागर ने न्यायाधीश के सामने कोर्ट में ही हमला किया। दरअसल, अनंत संजर अपने साले की पत्नी द्वारा साले विद्युत भटनागर पर दर्ज कराए गए दहेज प्रताड़ना का केस लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पूर्व पार्षद के नाबालिग बेटे के हत्यारे को उम्रकैद, सात साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला
मंगलवार को विद्युत भटनागर और उनकी पत्नी की दहेज प्रताड़ना मामले में काउंसलिंग की तारीख थी। अनंत संजर अपने साले की पत्नी, जो उनकी मुवक्किल हैं, उनकी काउंसलिंग के लिए अदालत पहुंचे थे। अनंत संजर जिला परिवार न्यायालय कोर्ट में अपने मुवक्किल की पैरवी करने पहुंचे ही थे कि वहां पहले से मौजूद साले विद्युत भटनागर ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। अनंत संजर के कपड़े फट गए और आंख के पास से खून भी निकल आया। इसके बाद सूचना देने पर एमपी नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत भटनागर को हिरासत में लेकर थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन
अनंत संजर की शिकायत पर उनके साले विद्युत भटनागर के खिलाफ पुलिस ने साधारण मारपीट और धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। अनंत संजर ने बताया कि वह अपने साले यानी आरोपी विद्युत भटनागर की पत्नी की तरफ से न्यायालय में पैरवी करने पहुंचे थे। विद्युत भटनागर पत्नी को प्रताड़ित करता था, जिसको लेकर उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कराया है। विद्युत का आरोप है कि मेरी पत्नी की तरफ से पैरवी क्यों कर रहे हैं? उसने मेरी वकालत बंद कराने की भी धमकी दी है।