फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal: छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने ब्लेड से किया घायल, 118 टांके आए, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर 

Sun, 12 Jun 2022 09:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Jun 2022 09:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में टीटी नगर इलाके में महिला के चेहरे पर ब्लेड मारने की घटना को गंभीरता से लिया है। शिवराज ने महिला के घर जाकर उससे मुलाकात की और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की।

विज्ञापन
Bhopal: CM calls Bhopal commissioner on the incident of miscreants killing a woman, Shivraj will go to meet the woman
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित महिला से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बदमाशों ने घायल कर दिया। महिला के चेहरे पर पेपर कटर से हमला किया, जिससे उसे 118 टांके आए। इस मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न केवल महिला के घर जाकर उससे मिले, बल्कि भाई की तरह वादा किया कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उसे बख्शेंगे नहीं। एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का वादा किया। सरकार ही इलाज भी करवाएगी। वहीं, देरशाम पुलिस और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर आरोपियों का घर बुलडोजर चला दिया गया। 

Bhopal: CM calls Bhopal commissioner on the incident of miscreants killing a woman, Shivraj will go to meet the woman
शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को सुबह तलब किया और उन्हें सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। - फोटो : सोशल मीडिया

यह घटना शनिवार की है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने भोपाल के बड़े पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को तलब किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने तीनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवाजी नगर स्थित पीड़ित सीमा सोलंकी के घर जाकर उसका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने महिला को एक लाख रुपये की राशि भी दी।मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री ने भोपाल कमिश्नर गुलशन बामरा, पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर को बुलाया गया। बैठक में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर और पुलिस उपायुक्त सांईकृष्ण थोटा भी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और ओएसडी योगेश चौधरी भी उपस्थित रहे।   

Bhopal: CM calls Bhopal commissioner on the incident of miscreants killing a woman, Shivraj will go to meet the woman
सीमा सोलंकी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा का साहस प्रशंसनीय है। - फोटो : सोशल मीडिया
सीमा का साहस सराहनीय
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सीमा सोलंकी का साहस सराहनीय है। बदमाशों की आपत्तिजनक हरकत पर उन्होंने हिम्मत से उनका मुकाबला किया। राज्य सरकार सीमा सोलंकी का इलाज कराएगी। अन्याय का प्रतिकार करना अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम है। इस नाते सीमा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक भी है। घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। सीएम ने भोपाल कलेक्टर को सीमा के बच्चों को पढ़ाई में सहयोग के लिए आवश्यक निर्देश दिए है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhopal: CM calls Bhopal commissioner on the incident of miscreants killing a woman, Shivraj will go to meet the woman
टीटी नगर थाना क्षेत्र में सीमा पर बदमाशों ने हमला कर दिया था। - फोटो : सोशल मीडिया
यह है पूरा मामला
टीटी नगर थाना क्षेत्र में 9 जून रात 8 बजे सीमा अपने पति के साथ बाइक पर मार्केट गई थी। ऑटो से आए बदमाशों ने महिला पर अश्लील कमेंट किए। इसके बाद महिला ने एक युवक को तमाचा जड़ दिया। विवाद के बाद भीड़ बढ़ती देख आरोपी वहां से चले गए। आगे जाकर महिला का इंतजार करने लगा। जब महिला अपने पति के साथ जा रही थी, तब उन्होंने महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे महिला के चेहरे पर 118 टांके आए। पुलिस ने मुख्य आरोपी बादशाह बेग निवासी रोशनपुरा झुग्गी और उसके साथी अजय उर्फ बिट्टी और निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि उनका महिला के साथ श्री पैलेस होटेल के पास ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। महिला के रोकटोक को अपनी बेइज्जती मानते हुए बदशाह बेग ने सुनियोजित तरीके से थोड़ी दूरी पर पेपर कटर से हमला कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ कर आरोपियों का हुलिया तैयार कराया। उसके आधार पर टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed