{"_id":"6afd55f80b61df2564037fc8","slug":"bhopal-chhath-puja-video-recording-youth-stabbed-knife-attack-five-number-pond-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: झगड़े का वीडियो बनाना पड़ा भारी, छठ पूजा के दौरान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: झगड़े का वीडियो बनाना पड़ा भारी, छठ पूजा के दौरान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
Wed, 18 Nov 2026 01:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:08 PM IST
सार
भोपाल के पांच नंबर तालाब पर छठ पूजा के दौरान विवाद का वीडियो बनाने पर 18 वर्षीय मुकेश गिरी पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि आलोक गिरी और पवन ने उसकी पीठ पर चाकू से वार किया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ पूजा के दौरान दो लोगों के बीच हो रहे विवाद का मोबाइल से वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। रिकॉर्डिंग से नाराज दो युवकों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के वार से युवक की पीठ पर गहरा घाव हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र के पांच नंबर तालाब की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- ट्रिपल मर्डर से दहला सीहोर: एक ही घर में तीन कत्ल, घर में सो रहे पति-पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या
पुलिस के मुताबिक अर्जुन नगर, थाना टीटी नगर निवासी मुकेश गिरी (18) ऑटो चालक है। 25 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह छठ पूजा के लिए पांच नंबर तालाब पहुंचा था। इसी दौरान वहां आलोक गिरी और उसके साथी पवन का किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। मुकेश दोनों को नहीं जानता था। वह विवाद को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगा। यह बात आलोक और पवन को नागवार गुजरी और उन्होंने मुकेश से विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीठ पर चाकू से किया वार
देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आलोक गिरी ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से उसकी पीठ पर गहरा घाव हो गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आलोक गिरी और पवन के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।