फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Bhoomipujan of development works worth 10 crores in Surkhi Nagar Parishad, Minister Govind Singh Rajput said that lack of money will not come in the way of development

भोपाल: सुरखी नगर परिषद में 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा- विकास में रुपयों की कमी आड़े नहीं आने देंगे

Sun, 23 Jan 2022 01:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 01:06 PM IST
सार

सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुरखी नगर परिषद् में शनिवार को ग्राम चतुर्भटा, मिडवासा, बिदवास तथा करैया गांव में लगभग 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं आने देंगे।

विज्ञापन
Bhopal: Bhoomipujan of development works worth 10 crores in Surkhi Nagar Parishad, Minister Govind Singh Rajput said that lack of money will not come in the way of development
Bhopal: सुरखी में 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुरखी नगर परिषद् में शनिवार को ग्राम चतुर्भटा, मिडवासा, बिदवास तथा करैया गांव में लगभग 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाना मेरा संकल्प है। ताकि हमारे क्षेत्र की माताएं-बहने पानी के लिए अब परेशान नहीं होंगी। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि हर जरूरतमंद के लिए पक्का घर दिया जाएगा। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जितने भी पात्र हितग्राही हैं उनका सर्वे कर जल्द से जल्द सूची पहुंचाई जाए ताकि हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए पक्के घर की व्यवस्था हो सके। राजपूत ने कहा कि जिन लोगों के दस्तावेज जमा नहीं हुए हैं, वह जल्द से जल्द जमा कर दें। क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना घर के नहीं रहेगा।
विज्ञापन

 
बांध से पहुंचाया जाएगा पानी
राजपूत ने कहा कि चतुर्भटा, उमरारी एवं करैया गांव में राहतगढ़ स्थित बांध से पानी पहुंचाया जाएगा। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में कई गांव ऐसे हैं जहां पानी पहुंचने में परेशानी हो रही थी, लेकिन उसको भी खत्म करते हुए करोड़ों रुपए की योजनाओं से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर परिवार तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री जी ने चतुर्भटा में नल-जल योजना, सड़क निर्माण, उमरारी मिडवासा गांव में रोड तथा नल जलयोजना का भूमिपूजन करते हुए गांव में मंदिर बनाने के लिए पांच लाख की स्वीकृति दी। साथ ही ग्राम विदवास में नल-जल योजना तथा रोड निर्माण का भूमिपूजन किया तथा करैया ग्राम पहुंचकर नलजल योजना सहित सड़क निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों से उत्साहित ग्रामीणों ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री का हृदय से स्वागत किया तथा स्वीकृत कार्यों के लिए राजस्व एवं परिवहन मंत्री का धन्यवाद प्रेषित किया।


कार्यक्रम में नरेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह, सरवन सिंह सुरखी, सरपंच महाराज सिंह, मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, बहादुर सिंह, भैयाराम पटेल, हल्ले बजाज, ओंकार सिंह, शिवनंदन दुबे, विशाल सिंह, मदन सिंह लोधी, रामाधार सिंह, माखन सिंह ठाकुर, राकेश तिवारी, लखन राव, अमर जैन, इंदू बजाज, डेलन सिंह, सौरभ सिंह, अतुल भार्गव, सहित सैकड़ों ग्रामीणजन सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed