फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: A case of rape has been registered against ADRM Gaurav Singh in Govindpura police station, the woman accused of co-worker in Narmadapuram

भोपाल: ADRM गौरव सिंह पर गोविंदपुरा थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज, नर्मदापुरम में सहकर्मी महिला ने लगाया आरोप

Sun, 08 May 2022 11:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 May 2022 11:21 PM IST
सार

भोपाल मंडल के अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) गौरव सिंह पर गोविंदपुरा पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। नर्मदापुरम पुलिस से डायरी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर गौरव सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया।

विज्ञापन
Bhopal: A case of rape has been registered against ADRM Gaurav Singh in Govindpura police station, the woman accused of co-worker in Narmadapuram
एडीआरएम गौरव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मंडल के अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) गौरव सिंह पर गोविंदपुरा पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। नर्मदापुरम पुलिस से डायरी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर गौरव सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 
गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार नर्मदापुरम पुलिस की तरफ से केस डायरी मिली है। जिसमें सहकर्मी 26 वर्षीय महिला कर्मचारी ने रेलवे कॉलोनी हबीबगंज में दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। जिस पर नर्मदापुरम पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज कर केस डायरी भेजी है, जिसके बाद दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप के अनुसार गौरव सिंह ने अपने सरकारी आवास पर ही पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। वहीं, पुलिस के अधिकारियों को कहना है कि सोमवार को डीआरएम ऑफिस को केस से संबंधित सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

 
एडीआरएम पर आरोप है कि उसने महिला को अनुकंपा नौकरी दिलाने के दौरान दुष्कर्म किया। आरोपी मार्च 2021 में नौकरी लगने के बाद भी लगातार शोषण कर रहा था। महिला ने बताया कि दो महीने पहले उसकी शादी हरदा में हुई, इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहा था। पीड़िता ने हाथ की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने महिला का इलाज कराने के बाद वन स्टाफ सेंटर में काउंसलिंग कराई। जहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। आरोपी गौरव सिंह सागर का रहने वाला है और शादीशुदा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़िता के पिता रेलवे में नौकरी करते थे। दो साल पहले उनकी मृत्यु हो गई थी। कोरोनाकाल में मां भी मृत्यु हो गई। पिता की जगह महिला को अनुकंपा नौकरी मिली। गौरव सिंह ने महिला का ट्रांसफर पहले भोपाल से हरदा और फिर हरदा से भोपाल कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed