फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: A 10-month-old child died after falling from a railing gap at a height of 15 feet.

भोपाल: रैलिंग की गैप से 15 फीट नीचे गिरा 11 महीने का बच्चा, सिर में चोट आने से मौत

Mon, 21 Mar 2022 11:28 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 21 Mar 2022 11:28 AM IST
सार

कोलार थाना क्षेत्र में रैलिंग के गैप से गिरने से 11 महीने के बच्चे उत्कर्ष की मौत हो गई। पिता पानी पीने किचन में गए तभी हादसा हो गया। बच्चे को सिर में अंदरूनी चोट पहुंची थी। कुछ दिन पहले ही बच्चा घुटने के बल चलना सीखा था।

विज्ञापन
Bhopal: A 10-month-old child died after falling from a railing gap at a height of 15 feet.
बच्चे की मौत प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोलार थाना क्षेत्र में रैलिंग के गैप से गिरने से 11 महीने के बच्चे उत्कर्ष की मौत हो गई। पिता पानी पीने किचन में गए तभी हादसा हो गया। बच्चे को सिर में अंदरूनी चोट पहुंची थी। कुछ दिन पहले ही बच्चा घुटने के बल चलना सीखा था। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार अरविंद काकोड़िया शाहपुरा थाने में आरक्षक हैं। वे परिवार के साथ कोलार रोड स्थित कस्टम कॉलोनी की पहली मंजिल पर रहते हैं। शनिवार दोपहर में अरविंद अपने 6 साल के बच्चे और 11 महीने के बच्चे के साथ हॉल में खेल रहे थे। पत्नी किचन में काम कर रही थी। इस बीच अरविंद पानी पीने किचन में चले गए। बड़ा बेटा भी उनके पीछे पीछे चला गया। जब अरविंद वापस आए तो उत्कर्ष नहीं दिखा। उन्होंने बालकनी से नीचे झांका तो वह बेसुध पड़ा था। अरविंद उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed