फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhojpur Festival: Kumar Vishwas said on the mike malfunction in the Kavi Sammelan - this will give as much voice as the government wants

भोजपुर महोत्सव: कवि सम्मेलन में माइक खराबी पर बोले कुमार विश्वास- इससे उतनी आवाज निकलेगी, जितनी सरकार चाहेगी

Fri, 04 Mar 2022 04:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 04:16 PM IST
सार

रायसेन जिले के भोजपुर में भोजपुर महोत्सव का समापन हो गया है। अंतिम दिन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य आकर्षण कुमार विश्वास रहे। कुमार विश्वास ने माइक की धीमी आवाज होने पर कहा कि आयोजन सरकारी है, माइक भी उतनी आवाज देगा, जितनी सरकार चाहेगी।
 

विज्ञापन
Bhojpur Festival: Kumar Vishwas said on the mike malfunction in the Kavi Sammelan - this will give as much voice as the government wants
भोजपुर महोत्सव के अंतिम दिन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य आकर्षण कुमार विश्वास रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि के दिन से तीन दिवसीय भोजपुर महोत्सव की शुरुआत होती है। गुरुवार को महोत्सव के अंतिम दिन कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया था। जिसमें डॉ. कुमार विश्वास नई दिल्ली, शिखा दीप्ति नोएडा, शंभू शिखर नोएडा, मदन मोहन समर गोपाल और संदीप शर्मा धार ने अपनी कविताओं से समा बांधा।
विज्ञापन


उपस्थित श्रोताओं में कुमार विश्वास के प्रति खासी दीवानगी देखी गई। कुमार विश्वास ने ‘कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है..’ कविता से शुरुआत की। पूरा आयोजन स्थल में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। देश के प्रसिद्ध वीर रस के कवि मदन मोहन समर ने भी जमकर समा बांधा तो उनकी देशभक्ति कविताओं से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

 

Bhojpur Festival: Kumar Vishwas said on the mike malfunction in the Kavi Sammelan - this will give as much voice as the government wants
रायसेन जिले के भोजपुर में भोजपुर महोत्सव का समापन हो गया है। - फोटो : अमर उजाला
अन्य कवि अपनी कविताएं सुना रहे थे तो उपस्थित श्रोता बार-बार कुमार विश्वास का नाम पुकार रहे थे। कुमार विश्वास ने जैसे ही माइक थामा, पर आवाज ठीक नहीं आ रही थी। इस पर कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि माइक सरकारी है, उसकी आवाज उतनी ही निकलेगी, जितनी सरकार चाहेगी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आए हुए सभी कवि बहुत अच्छी कविताएं सुनाते हैं, इन्हें सुनें। भोपाल, धार और विदिशा के लोगों ने बहुत अच्छी तरीके से मुझे सुना था।
 
कुमार विश्वास ने कहा मैं पहली बार भोजपुर आया हूं और सरकारी कार्यक्रम करता नहीं हूं। क्योंकि सरकारों की इतनी औकात नहीं होती कि वे सच सुन सकें। पर मध्यप्रदेश सरकार और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी ने मुझे फोन किया और कहा कि आप जहां जा रहे हैं, उसकी मान्यता उतनी ही है, जितनी सोमनाथ की है। आप कार्यक्रम में नहीं, आप तो भगवान भोले के दर्शन करने आ जाइए तो मैंने सोचा दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन कर लेता हूं। और अब आप सबके बीच हूं। आयोजन में शिखा दीप्ति, शंभू शिखर, मदन मोहन समर गोपाल और संदीप शर्मा ने भी कविताओं से लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कवि सम्मेलन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed