{"_id":"62f1051872e2e555092c3e9c","slug":"the-murder-of-the-father-who-went-to-find-the-missing-daughter-in-bhind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind: लापता बेटी को खोजने गए पिता की हत्या, मृतक की उंगलियां तक काट ले गया हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind: लापता बेटी को खोजने गए पिता की हत्या, मृतक की उंगलियां तक काट ले गया हत्यारा
Mon, 08 Aug 2022 06:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 08 Aug 2022 06:14 PM IST
सार
भिंड जिले में एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। हत्यारे ने युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या उसकी उंगलियां तक काटी ली। मृतक अपनी बेटी की तलाश करने गया था, इसी दौरान उसकी हत्या हुई।
विज्ञापन
शख्स की धारदार हथियार से हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिंड जिले में एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। हत्यारे ने युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या उसकी उंगलियां तक काटी ली। मृतक अपनी बेटी की तलाश करने गया था, इसी दौरान उसकी हत्या हुई। जब बेटी को इस बात का पता चला तो उसने खुद को दोषी मानते हुए सुसाइड की कोशिश की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार भिंड के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहित नगर निवासी धर्मवीर सिंह बघेल की खून में लथपथ लाश सोमवार सुबह घर के ही पास मिली। आस पास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पूछताछ में मृतक के भाई ने बताया कि हत्या से पहले धर्मवीर सिंह रविवार को अपने चचेरे भाई प्रेम सिंह के साथ कहीं गया था, जहां उनकी शराब पार्टी हुई। वहीं, सोमवार सुबह लाश मिली है। लाश में कई जगह धारदार हथियार से वार किए गए हैं। मृतक के गले को भी धारदार हथियार से रेता गया है, साथ ही हत्यारा मृतक की दो उंगलिया भी काट कर ले गया।
परिजन घटना का कारण मृतक की बेटी के लापता होने को बता रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले किशोरी अचानक लापता हो गयी थी और तीन दिन बाद वापस लौटी है। प्रेमसिंह और मृतक धर्मवीर सिंह रविवार शाम को किशोरी को ही खोजने गए थे। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले भदौरिया परिवार के लड़के पर लड़की को अगवा करने का शक जताया है। परिजनों का कहना है कि इस बात की जानकारी धर्मवीर को थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, सुबह लाश मिलने की सूचना के बाद मृतक की बेटी ने हत्या के लिए खुद को दोषी मानते हुए आत्महत्या की कोशिश की। किशोरी फांसी लगा रही थी कि इसी दौरान परिजनों ने उसे देख लिया और बचा लिया। देहात थाना प्रभारी का कहना है कि शव की हालत से यह साफ है कि उसकी हत्या हुई है। हम हत्या की वजह का पता लगा रहे हैं। कुछ संदेहियों की जानकारी मिली है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता कर गिरफ़्तारी की जाएगी।