फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Teachers Day: The entire village cried on the farewell of the teacher, the children said- Sir, do not leave us

Teachers Day: शिक्षक की विदाई पर रोया पूरा गांव, बच्चों ने कहा- सर हमें छोड़कर नहीं जाओ

Thu, 05 Sep 2024 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 04:10 PM IST
सार

गांव वालों ने बताया कि अरुण त्रिपाठी जब यहां आए थे तब स्कूल की हालत बहुत ही खराब थी, लेकिन अरुण त्रिपाठी ने आते ही स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को इतना दुरुस्त कर दिया था कि यहां का रिजल्ट अव्वल रहा। यहां पर बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करते थे। 

विज्ञापन
Teachers Day: The entire village cried on the farewell of the teacher, the children said- Sir, do not leave us
भिंड में शिक्षक को विदाई देते बच्चे बिलख-बिलख कर रो रहे थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासकीय स्कूल के शिक्षकों की कार्य में लापरवाही तो अपने बहुत अच्छी होगी, लेकिन शिक्षक दिवस पर आज आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाते हैं जिससे आपका दिल भी भर आएगा। बता दें कि लहार तहसील के रूरई शासकीय स्कूल में पदस्थ अध्यापक अरुण त्रिपाठी का आज विदाई सम्मान समारोह रखा गया था। इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आए थे और चौंकाने वाली बात ये रही कि सभी खूब रोए भी। क्या बच्चे, क्या बच्ची, क्या बूढ़े सभी अपने गांव के शिक्षक की विदाई क़ो देखकर सभी भावुक हुए।
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि अरुण त्रिपाठी जब यहां आए थे तब स्कूल की हालत बहुत ही खराब थी, लेकिन अरुण त्रिपाठी ने आते ही स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को इतना दुरुस्त कर दिया था कि यहां का रिजल्ट अव्वल रहा। यहां पर बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करते थे। घर-घर जाकर बच्चों को लाते थे। किसी भी बच्चे को स्कूल में कोई परेशानी होती थी तो अपने बच्चों के समान उसकी परेशानी दूर करते थे। बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ अपने बच्चों को खूब प्रेम करते थे।
विज्ञापन


गांव वालों से भी उनका व्यवहार बहुत अच्छा है। यही वजह है कि उनके लिए आज पूरा गांव रोया। अपनी शिक्षक से लिपट लिपट कर बच्चे रोये। उन्हें जाने नहीं दे रह थे कि आप जाओ नहीं। ऐसा दृश्य जिसने भी देखा उसकी आंखें भी नम हो गईं। बता दें कि शासकीय अध्यापक अरुण त्रिपाठी का ट्रांसफर असवार में हो गया है। आज उनको नाम आंखों से पूरे गांव ने विदाई दी। शिक्षक दिवस के मौके पर ढोल नगाड़े बजाकर उन्हें विदा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed