फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP Politics protest list of BJP candidates Scindia Fans Club president wrote letter in blood to Minister

MP Politics: BJP प्रत्याशियों का विरोध, सिंधिया फैंस क्लब के अध्यक्ष ने खून से लिखी केंद्रीय मंत्री को चिट्ठी

Wed, 23 Aug 2023 12:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Aug 2023 12:47 PM IST
सार

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से तीन महीने पहले अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर भले ही चौंका दिया हो। इस सूची के जारी होने के बाद पार्टी में विरोध के सुर सुनाई देना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
MP Politics protest list of BJP candidates Scindia Fans Club president wrote letter in blood to Minister
खून से लिखी चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में गोहद विधानसभा सीट से लाल सिंह आर्य को उम्मीदवार बनाया गया है, लेकिन उनका विरोध शुरू हो गया है। विधानसभा क्षेत्र के रूपाबई गांव में मतदाताओं के एक बड़े वर्ग ने पार्टी को वोट न देने की कसम खाई। वहीं, ऐनो गांव में रहने वाले सिंधिया फ्रैंस क्लब के अध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने खून से चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन


उन्होंने यह चिट्ठी बुधवार को ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके निवास जय विलास पैलेस में सौंपी। इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि हमें रणवीर जाटव चाहिए। बता दें बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची में रणवीर जाटव की जगह लाल सिंह टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि सादर प्रणाम महाराज साहब, रणवीर जाटव को टिकट नहीं दिया है। कार्यकर्ताओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने पार्टी को खून पसीने से सीचा है। पत्र में लिखा गया है, अन्याय नहीं न्याय चाहिए महाराज साहब रणवीर चाहिए। अंत में नीचे आई लव यू महाराज लिखा गया है। यह पत्र सामने आने के बाद गोहद में कांग्रेस से बीजेपी में आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में असंतोष देखने को मिल रहा है। यह कार्यकर्ता अपनी चाहते उम्मीदवार को टिकट न मिलने से निराश भी नजर आ रहे हैं। इस तरह की असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी में चिंता जाहिर किया जाना लाजिमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed