फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live: भिंड में राहुल गांधी बोले- हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को नौकरी देंगे

Tue, 30 Apr 2024 02:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 Apr 2024 02:00 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मप्र के दौरे पर हैं। वे भिंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Live Rahul Gandhi MP Visit Campaign for Congress Candidate Baraiya in Bhind
राहुल गांधी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:00 PM, 30-Apr-2024
पीएम मोदी ने दो तरह के जवान बनाए 
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने दो तरह के जवान बना दिए। एक को कैंटीन और अच्छी सैलरी मिलेगी। दूसरा जिसे ये नहीं मिलेंगे। एक को जवान दूसरे को अग्निवीर कहते हैं। आप सोचिए दो लोगों को युद्ध में भेज रहे हो, एक से कह रहे हो आपको कुछ हुआ तो हम आपके परिवार की रक्षा करेंगे और दूसरे जवान से कह रहे हैं कि आपको कुछ हुआ तो कोई पेंशन और मदद नहीं मिलेगी। शहीद का दर्जा भी नहीं मिलेगा। मोदी जी ने सेना का अपमान किया है। सेना भी यह अग्निवीर योजना नहीं चाहती है। 

01:56 PM, 30-Apr-2024
एक साल की गारंटी की नौकरी देंगे
राहुल गांधी ने कहा कि अरबपतियों के बेटे अपने पिता की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप करते हैं और उन्हें पैसा मिलता है। ये उनको कंपनी में डालने का मौका होता है। हमारी सरकार दुनिया की पहली सरकार होगी जो हर ग्रेजुएट को ये अधिकार देने जा रही है। आप सरकार से एक साल की गारंटी की नौकरी मांग सकते हो। देश में 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। हम छह महीने में ये आपके हवाले कर देंगे। 
विज्ञापन
01:49 PM, 30-Apr-2024
हर महीने महिलाओं को 8500 रुपए 
राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी में आप बाहर जाकर काम करते हो, हिंदुस्तान में महिलाएं भी मजदूरी करती हैं, नौकरी करती हैं। महिलाएं आठ घंटे बाहर तो आठ घंटे घर में भी काम करती हैं। 'इंडिया' गठबंधन की सरकार इन महिलाओं को पैसे देने जा रही है। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना होगी, हम सीधे उनके बैंक अकाउंट में पैसा डालेंगे। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी। परिवार की एक महिला का नाम चुना जाएगा और उसे साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। हमारी सरकार हर महीने 1 तारीख को महिलाओं के खाते में 8500 रुपए डालेगी।
01:49 PM, 30-Apr-2024
कांग्रेस करोड़ लखपति बना सकती है
राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया पर 24 घंटे मोदी जी का चेहरा दिखाई दे रहा है। मैं आपसे बात करूंगा, यह मीडिया नहीं दिखाएगा। मीडिया महंगाई, किसानों और गरीबों की बात करता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी अगर देश में 22-25 अरबपति बना सकते हैं तो कांग्रेस करोड़ लखपति बना सकती है। 
01:43 PM, 30-Apr-2024
45 साल में देश में सबसे ज्यादा महंगाई 
राहुल ने कहा कि दो-तीन अरबपतियों को सारा का सारा धन दिया जाता है। रेलवे अडाणी, सोलर पावर अडाणी, जहां भी देखो अडाणी ही अडाणी।  नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू किया। आज हिंदुस्तान में 45 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। सबसे ज्यादा महंगाई आज है। हर युवा और देश का हर नागरिक एक बाद जानता है।  
01:40 PM, 30-Apr-2024
राम मंदिर के उद्घाटन में किसान आदिवासी नहीं दिखा  
राहुल गांधी ने कहा कि 22 लोग हैं, वे भाजपा के मित्र और नरेंद्र मोदी से मिलते हैं। राम मंदिर के उद्घाटन में सारे वहां बैठे थे। वहां हजारों करोड़ वाले लोग थे। बॉलीवुड वाले थे, क्रिकेट टीम थी मगर, एक किसान नहीं दिखा एक आदिवासी नहीं दिखा। 
संसद का उद्घाटन हुआ तो आदिवासी राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया। उनसे कहा जाता है कि तुम न संसद के उद्घाटन में आओगे और न राम मंदिर के।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 30-Apr-2024
पीएम मोदी ने किसी गरीब का कर्जा माफ नहीं किया        
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्जा माफ कर दिया। मैं उनसे पूछना चाहता हैं कि कितने किसानों का, मजदूरों का, बेरोजगार युवाओं का कर्जा माफ किया गया। नरेंद्र मोदी ने कभी नहीं कहा कि मैं गरीब का कर्जा माफ करूंगा। उन्होंने ने सभा में लोगों से पूछा कि आपको पता है 16 लाख करोड़ रुपया कितना होता है? उन्होंने कहा कि अगर 25 साल तक हर किसान का कर्जा माफ करोगे तक 16 लाख करोड़ रुपये बनते हैं। दूसरी तरीके से बताऊं तो मनरेगा में 24 साल में जितना रुपया दिया जाता है उतना नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों का माफ कर दिया। हालत ये हो गई है कि 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। 

01:31 PM, 30-Apr-2024
आरक्षण के खिलाफ काम कर रही भाजपा
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। अगर, ऐसा है तो वे प्राइवेटाइजेशन क्यों कर रहे हैं, रेलवे का निजी करण क्यों किया जा रहा है। अग्निवीर योजना क्यों लाई गई। अगर, ये लोग आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं तो ऐसा क्यों किया। भाजपा सरकार सारे काम आरक्षण के खिलाफ कर रही है। 
01:20 PM, 30-Apr-2024
यह दो विचार धाराओं का चुनाव  
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मामूली चुनाव नहीं है। यह दो विचार धाराओं का चुनाव है। एक कांग्रेस पार्टी और इंडि गठबंधन संविधान बचाने का काम कर रही है। देश के किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को जो भी कुछ मिला है इस किताब (संविधान) के कारण मिला है। अब प्रधानमंत्री और अमित शाह ने मन बना लिया है कि अगर वो चुनाव जीतेंगे तो वे इस किताब को फाड़कर फेंक देंगे। भाजपा चाहती है कि ये किताब फेंक दी जाए और देश को 20-25 अरबपति चलाएं। 
01:01 PM, 30-Apr-2024
मंच पर पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भिंड सभा स्थल (एमजेएस मैदान) पर पहुंच गए हैं। मंच पर कांग्रेस नेता उनका स्वागत करेंगे इसके बाद राहुल लोगों को संबोधित करेंगे। कुछ ही देर में राहुल की सभा शुरू होने वाली है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed