{"_id":"64fdfaa1a55789768e0b7b6c","slug":"jan-ashirwad-yatra-bd-sharma-says-in-bhind-digvijay-and-kamalnath-are-great-liars-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jan Ashirwad Yatra: भिंड में वीडी शर्मा बोले- दिग्विजय और कमलनाथ महा झूठे, कुंडेश्वर महादेव को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jan Ashirwad Yatra: भिंड में वीडी शर्मा बोले- दिग्विजय और कमलनाथ महा झूठे, कुंडेश्वर महादेव को भी नहीं छोड़ा
Sun, 10 Sep 2023 10:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:49 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के भिंड जिले से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर जुबानी हमला बोला। वीडी शर्मा ने कहा, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ महा झूठे हैं, उन्होंने भगवान कुंडेश्वर महादेव को भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
बीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिंड में जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से कांग्रेस बौखला गई है। वैसे भी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ महा झूठे हैं। उन्होंने झूठ बोलने में कुंडेश्वर महादेव को भी नहीं छोड़ा है। दिग्विजय सिंह मीडिया का सहारा लेकर जनता के सामने झूठ परोस रहे हैं, यह बहुत ही निंदनीय कार्य है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के रवाना होने से पहले आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के लिए बंटाधार हैं। वे जब भी अपने मुख से कुछ बोलते हैं, कांग्रेस को नुकसान ही होता है। दिग्विजय और कमलनाथ दोनों महा झूठे हैं। उन्होंने झूठ बोलने के मामले में भगवान कुंडेश्वर को भी नहीं छोड़ा है। इसी वजह से जनता उनसे काफी नाराज है।
विज्ञापन
वीडी शर्मा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में बीजेपी को जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है। इससे कांग्रेस बौखला गई है। वे झूठ के सहारे चुनाव जीतने का ख्वाब देख रहे हैं। उनका यह सपना ख्वाब ही बनकर रहने वाला है। आगामी विधनसभा चुनाव में बीजेपी रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। अपनी हार को छुपाने के लिए दिग्विजय सिंह मीडिया का दुरुयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
