फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   instead of the bride the boy's farewell the secret on the honeymoon opened In Bhind

MP News: शादी के नाम पर धोखा! घूंघट में दुल्हन की जगह कर दी लड़के की विदाई, सुहागरात पर उठा राज से पर्दा

Fri, 21 Oct 2022 02:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 02:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार में एक युवक के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, यहां युवक की शादी के वक्त घूंघट में दुल्हन की जगह लड़के के साथ विदाई कर दी गई और उसके परिजनों से 80 हजार की ठगी कर ली गई।

विज्ञापन
instead of the bride the boy's farewell the secret on the honeymoon opened In Bhind
भिंड के लहार में शादी के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र में एक दूल्हा न्याय की आस में भटक रहा है। युवक के साथ शादी के नाम पर धोखा किया गया है। शादी के वक्त उसकी दुल्हन की घूंघट में एक लड़के के साथ विदाई कर दी गई। इस बात का खुलासा सुहागरात पर हुआ। वहीं जिस लड़के को भेजा गया था, वह अगले दिन सुबह फरार हो गया। पीड़ित दूल्हे ने अपनी व्यथा पुलिस को सुनाकर न्याय की गुहार लगायी है। इससे पहले प्रदेश में लुटेरी दुल्हन के कई मामले आ चुके हैं, लेकिन दुल्हन की जगह किसी लड़के की विदाई करने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन


घूंघट की आड़ में लड़के को किया था विदा
जानकारी के अनुसार लहार क्षेत्र के मड़ैयापुरा में रहने वाले बुजुर्ग ग्यासी कुशवाहा और उनके दो बेटे वर्षों से साथ रह रहे हैं। पत्नी का पहले देहांत हो जाने से घर में कोई महिला नहीं है। बड़े बेटे सोनू की उम्र अधिक हो जाने से शादी भी नहीं हो पा रही थी। तो हाल ही में सोनू के साथ काम करने वाले उसके दोस्त गुड्डू ने बातों में फंसा कर सोनू की शादी के नाम पर ठगी कर ली। गुड्डू ने सोनू की शादी कराने के नाम पर पीड़ितों से पैसा खर्च करने की बात कही और शादी कराने का जिम्मा लिया। बेटे की शादी की उम्मीद में बुजुर्ग ग्यासी कुशवाह गुड्डू के बताए अनुसार 80 हजार रुपये खर्च करने के लिए तैयार हो गए। पीड़ित सोनू ने बताया कि पैसे का इंतज़ाम कर उन्होंने पूरी रकम आरोपी गुड्डू को सौंप दी। 10 अक्टूबर को गुड्डू ने सोनू को फोन कर झांसी चलने को कहा उसे बताया कि उसके लिए जो लड़की शादी के लिए तय की है वह वहीं हैं। इसके बाद सोनू कुशवाह अपने पिता ग्यासी को साथ लेकर दोस्त गुड्डू के साथ झांसी पहुंचा, जहां रेलवे स्टेशन के पास बनी एक झोपड़ी में तीनों पहुंचे। कुछ देर बाद घूंघट ओढ़े दुल्हन को सोनू के पास खड़ा कर दिया। जब सोनू और उसके पिता ने मंदिर या कोर्ट से शादी करने की इच्छा जाहिर की, तो पुलिस का डर दिखाते हुए यह कह कर बात टाल दी की विदा कर दिया है दुल्हन मिल गयी है, शादी के चक्कर में मत पड़ो, दुल्हन को गांव ले जाओ।
विज्ञापन


 

बाथरुम जाने के बहाने भागा दुल्हन बना लड़का
झांसी से लहार आते-आते रात के तीन बज गए थे, जब सोनू कमरे में पहुंचा तो उसने दुल्हन से चेहरा दिखाने की बात कही, लेकिन दुल्हन ने सुबह मुंह दिखायी की बात कहकर सोने की बात कही। सोनू को शक हुआ कि घूंघट में लड़की नहीं है, लेकिन थकान की वजह से वह सो गया। सुबह दुल्हन बने लड़के ने उससे दबी आवाज में शौचालय की जगह पूछी तो सोनू ने नींद में ही खेत में जाने की बात कह दी, लेकिन घर से गयी दुल्हन जब वापस ही नहीं लौटी तो उसका शक यक़ीन में बदल गया और तब उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। मामले को लेकर पीड़ित सोनू कुशवाह ने लहार पुलिस थाने में शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है, लेकिन दो हफ़्ते गुजरने के बाद भी अब तक ना तो दुल्हन मिली और ना ही जेब से गए 80 हज़ार रुपये, वहीं, अपने बेटे के साथ हुई घटना से आहत सोनू के बुजुर्ग पिता ग्यासी भी सदमे में हैं। इस धोखे का शिकार हुआ परिवार अब न्याय के लिए पुलिस से गुहार और थाने के चक्कर लगा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed