फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Carcasses of dead cattle infected with lumpi virus thrown into Besli river of Gohad in Bhind

Bhind: गोहद की बेसली नदी में फेंके गए लंपी वायरस से ग्रसित मृत मवेशियों के शव, वीडियो वायरल

Tue, 18 Oct 2022 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 06:52 PM IST
सार

देश के कई राज्यों में लंपी वायरस के प्रकोप से गोवंश की मौत का तांडव देखने को मिला। वहीं, मध्यप्रदेश के भिंड जिले में गोहद नगर पालिका की ओर से लापरवाही की बड़ी तस्वीरें सामने आईं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मृत गोवंश के शव बेसली नदी में फेंके जा रहे हैं।

विज्ञापन
Carcasses of dead cattle infected with lumpi virus thrown into Besli river of Gohad in Bhind
मृत मवेशियों के शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहने को लंपी वायरस जानवरों में फैलता है। इंसानों पर इसका असर नहीं, लेकिन इन मृत मवेशियों के शव से दूषित पानी पीने से लोगों के स्वास्थ्य और जान दोनों पर बन सकती है। इसी तरह की लापरवाही भिंड जिले के गोहद नगर पालिका में देखने को मिली। जहां लोगों को जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार नगर पालिका के कर्मचारी ही खिलवाड़ करते कैमरे में कैद हुए।

विज्ञापन


दरअसल, भिंड में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बेसली नदी के पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे मृत गोवंश के शव नदी में फेंके जा रहे थे। पड़ताल करने पर पता चला कि यह वीडियो भिंड जिले में गोहद नगर पालिका क्षेत्र का है, जिसमें नजर आ रहा है कि ट्रैक्टर भी नगर पालिका परिषद गोहद का है। नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा ही गोवंश के शव बेसली नदी पर बने छोटे पुल से फेंके जा रहे हैं।

विज्ञापन

Carcasses of dead cattle infected with lumpi virus thrown into Besli river of Gohad in Bhind
लंपी वायरस से ग्रसित मृत मवेशियों के शव - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों जानवरों से जानवरों में फैलने वाला लंपी वायरस कहर बना हुआ है। ऐसे में नदी में डाले गए मवेशियों के शव लंपी वायरस से ग्रसित होने की संभावना जताई जा रही थी। यदि ऐसा होता है तो नदी के पानी के संपर्क से वायरस आगे जाकर नदी का पानी पीने वाले जानवरों और इंसानों पर भी कितना असर कर सकता है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर यूपीएस कुशवाह ने बताया, लंपी वायरस जानवरों में फैलता है। इंसानों के संपर्क में आने की परिस्थिति के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए डेढ़ महीने की छुट्टी पर होने की बात कही। वहीं, जब जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गोयल से लंपी से दूषित पेयजल जनसेवा करने पर इंसानों में दुष्प्रभाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने भी इस बात का ज्ञान न होने की बात कह कुछ भी कहने से मना कर दिया।

वहीं, गोहद में लापरवाही का वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका सीएमओ सतीश कुमार दुबे ने बताया, यह घोर लापरवाही है। नगर पालिका के दोनों कर्मचारी दैनिक वेतनभोगी हैं। इसलिए उन्हें नगर पालिका की सेवाओं से तुरंत हटाया जाता है। साथ ही अन्य सभी ड्राइवर और कर्मचारियों को भी हिदायत दे दी है कि इस तरह की लापरवाही आगे से नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, मृत गोवंश लंपी वायरस से ग्रसित नहीं थे। वह सड़क हादसों का शिकार हुए मवेशी थे। इस तरह के मवेशियों को नगर के केशव पार्क की जमीन पर इकट्ठा कर गड्ढा बनाकर दफनाने की व्यवस्था की गई है। लंपी वायरस से मवेशियों की मौत का अब तक कोई मामला गोहद क्षेत्र में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed