{"_id":"67039e0da234178ef206ae4c","slug":"bhind-news-husband-pushed-his-wife-into-the-river-due-to-suspicion-on-her-character-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind News: चरित्र पर शंका के चलते पत्नी को नदी में धकेला, शव को पैरों से दलदल में दबाया, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: चरित्र पर शंका के चलते पत्नी को नदी में धकेला, शव को पैरों से दलदल में दबाया, तीन गिरफ्तार
Mon, 07 Oct 2024 02:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:08 PM IST
सार
पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आई, और डीएनए टेस्ट के बाद सोनी का शव नदी के दलदल से बरामद हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी उदयभान सिंह समेत उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सास-ससुर फरार हैं।
विज्ञापन
दलदल में शव की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिंड में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते उसे नदी में धकेल कर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल सिमराव गांव में रहने वाले उदयभान सिंह को अपनी पत्नी सोनी के चरित्र पर शंका हो गई और उसी शंका के चलते उसे क्वारी नदी में धकेल कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
पति अपनी पत्नी सोनी को क्वारी नदी पर बहाने से ले गया। मौका मिलते ही उसे नदी में धक्का दे दिया और वापस घर आ गया। अगले दिन देहात थाना पहुंचा और अपनी पत्नी सोनी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। घटना के पति क्वारी नदी के आसपास लगातार एक सप्ताह से अधिक तक पत्नी सोनी के शव को खोजने का नाटक करता रहा। कुछ दिन बाद मृतक पत्नी सोनी का शव मिल गया तो उसने अपने पैर से दबाकर दलदल में शव को दबा दिया।
विज्ञापन
मृतिका सोनी के मायके पक्ष के लोग भी अपनी बेटी को लेकर चिंतित थे। उन्होंने पुलिस को आशंका जताई, जिसके बाद देहात थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन में क्वारी नदी के आसपास बीहड़ में खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस के हाथ दूसरे दिन पुलिस के हाथ सफलता लग गई और पुलिस ने मिट्टी में दबे हुए शव को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के शव का डीएनए टेस्ट कराया और पूछताछ तेज़ कर दी तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने मृतका के पति उसके दो बड़े भाइयों को गिरफ्तार करके पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पति उदयभान सिंह के अलावा ससुर केहरी सिंह तोमर, सास श्यामदेवी, जेठ सैंपू सिंह तोमर और भूपेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इसमें मुख्य आरोपी पति उदयभान सिंह, सैंपू सिंह और भूपेंद्र सिंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है, जबकि सास-ससुर फरार चल रहे हैं।
