{"_id":"669934e6e116d694c0000b65","slug":"bhind-former-leader-of-opposition-dr-govind-singh-accused-of-encroachment-and-building-a-bungalow-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind: पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर अतिक्रमण कर बंगला बनाने का आरोप, बंगले की नपती करने पहुंचीं टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind: पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर अतिक्रमण कर बंगला बनाने का आरोप, बंगले की नपती करने पहुंचीं टीम
Thu, 18 Jul 2024 08:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:59 PM IST
सार
लहार में अतिक्रमण की शिकायत पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के घर टीम नपती करने पहुंची थी। गुरुवार दोपहर पहुंची टीम शाम 7 बजे तक नपती नहीं शुरू कर पाई। राजस्व टीम को सिर्फ दो घंटे पॉइंट ही मिले। अब टीम शुक्रवार सुबह फिर कार्रवाई करेगी। चारों पॉइंट मिलने के बाद ही सीमांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
भिंड में गोविंद सिंह के बंगले की नपती करने पहुंची टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर आम रास्ते पर कब्जा कर और अतिक्रमण कर बंगला बनाने का आरोप है। लोगों ने इसकी नगर पालिका से शिकायत की थी। इसके बाद गुरुवार दोपहर को नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम बंगले की नपती करने पहुंचीं। हालांकि 6 घंटे बाद भी वे नपती शुरू नहीं कर सके।
दरअसल लहार में अतिक्रमण की शिकायत पर डॉ. गोविंद सिंह के घर टीम नपती करने पहुंची थी। इस दौरान तहसीलदार डॉ. उदय सिंह जाटव, नायब तहसीलदार जगन कुशवाह, नगर पालिका सीएमओ रमाशंकर शर्मा और लहार, असवार, दबोह, आलमपुर समेत पूरी तहसील के पुलिस थानों का बल मौके पर मौजूद रहा। राजस्व विभाग को अतिक्रमण के चारों पॉइंट नहीं मिल सके। गुरुवार दोपहर पहुंची टीम शाम 7 बजे तक नपती नहीं शुरू कर पाई। राजस्व टीम को सिर्फ दो घंटे पॉइंट ही मिले। अब टीम शुक्रवार सुबह फिर कार्रवाई करेगी। चारों पॉइंट मिलने के बाद ही सीमांकन किया जाएगा।
डॉ. गोविंद सिंह के बेटे डॉ. अमित प्रताप सिंह ने सर्वे नंबर 2715, 2716 का सीमांकन कराने पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने लहार तहसीलदार को आवेदन भी दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करे, झूठे आवेदनों पर नहीं। उन्होंने कहा कि मोहर्रम त्योहार के दिन नोटिस जारी कर कार्रवाई करना गलत है। डॉ. गोविंद सिंह के भतीजे अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने भी इस कार्रवाई को गलत बताया।