{"_id":"62e3ba38cb2197070d15db83","slug":"bhind-constable-found-hanging-in-government-quarters-mental-condition-was-not-good-for-few-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind: सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला आरक्षक, कुछ दिन से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind: सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला आरक्षक, कुछ दिन से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी
Fri, 29 Jul 2022 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Jul 2022 04:15 PM IST
सार
आरक्षक विजय यादव मूलतः उत्तरप्रदेश के बेबर थाना अंतर्गत ग्राम पचमुख का रहना वाला था जो 2016 से गोरमी में पदस्थ था। कुछ समय पहले वह मानसिक रूप से बीमार जो गया था जिसका इलाज भी आगरा से चल रहा था। इसी वजह से किसी ड्यूटी में उसे थाने से बाहर नहीं भेजा जाता था।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
विस्तार
मध्य प्रदेश के भिंड में एक पुलिस आरक्षक द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। उसने सरकारी क्वार्टर में ही आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले से वह मानसिक बीमारी का इलाज भी करा रहा था। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार भिंड जिले के गोरमी थाने में पदस्थ आरक्षक विजय यादव उत्तरप्रदेश का निवासी था और बीते 6 साल से भिंड के गोरमी में पदस्थ था। वह थाना परिसर में ही बने शासकीय क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह क़रीब 8 बजे जब उसकी पत्नी बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थी, तभी उसने क्वार्टर में ही फंदे पर लटककर ख़ुदकुशी कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मृतक आरक्षक विजय यादव मूलतः उत्तरप्रदेश के बेबर थाना अंतर्गत ग्राम पचमुख का रहना वाला था जो 2016 से गोरमी में पदस्थ था। कुछ समय पहले वह मानसिक रूप से बीमार जो गया था जिसका इलाज भी आगरा से चल रहा था। इसी वजह से किसी ड्यूटी में उसे थाने से बाहर नहीं भेजा जाता था। आज सुबह घटना की जानकारी मिली है जिस पर मार्ग क़ायम कर जांच की जा रही है।