फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: Big action against drug trade, illegal liquor worth lakhs being transported by truck confiscated

Bhind: नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रक भरकर ले जाई जा रही लाखों की अवैध शराब जब्त

Sat, 12 Nov 2022 07:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 07:20 PM IST
सार

भिंड पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। मेहगांव पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये का माल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Bhind: Big action against drug trade, illegal liquor worth lakhs being transported by truck confiscated
पुलिस ने शराब भरे ट्रक को थाने में खड़ा करवा लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। मेहगांव पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये का माल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। भिंड जिले की गोरमी पुलिस को शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है। गोरमी पुलिस और मेहगांव पुलिस ने घेराबंदी की। गोरमी रोड पर पुलिस ने छानबीन करते हुए कनारी की पुलिया के पास ट्रक जाते देखा। रोककर तलाशी लेने पर उसमें शराब भरी होना पाया गया। पूछताछ में चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ट्रक में क़रीब 1500 पेटी (लगभग 13500 लीटर) अवैध शराब पाई गई। ट्रक चालक राज शर्मा उर्फ ऋषि निवासी गोरमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शराब और जब्त ट्रक की अनुमानित कीमत एक करोड़ बताई है। थाना प्रभारी हर्जेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध शराब के क्वार्टर की क़ीमत क़रीब 100 रुपय होती है इसके हिसाब से 75 लाख की शराब और 25 लाख रुपये का ट्रक कुल मशरुका एक करोड़ रुपये का बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed