फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   23,000 bags of fertilizer go missing in Bhind, MP; police register a case

खाद गोदाम में बड़ा घोटाला: MP के भिंड में 83.40 लाख की खाद गायब, 23 हजार बोरियों का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा

Fri, 28 Nov 2025 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Nov 2025 07:31 PM IST
सार

भिंड जिले के लहार में डबल डैक खाद गोदाम में 83 लाख से अधिक मूल्य की खाद बिना अनुमोदन व रिकॉर्ड के गायब मिली। निरीक्षण में 23 हजार बोरी का लेखा-जोखा नहीं मिला। गोदाम प्रभारी पर गबन का केस दर्ज हुआ। किसानों में नाराजगी बढ़ी और बड़े घोटाले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
23,000 bags of fertilizer go missing in Bhind, MP; police register a case
भिंड जिले में खाद की 23 हजारा बोरियां गायब

विस्तार

भिंड जिले में खाद को लेकर लहार क्षेत्र के डबल डैक खाद गोदाम में बड़ा घोटाला सामने आया है। सहकारी विपणन संघ की शिकायत पर जांच में पाया गया कि गोदाम से 83 लाख 40 हजार रुपए से अधिक मूल्य की खाद बिना किसी अनुमोदन और बिना वितरण रिकॉर्ड के गायब है। लहार थाना पुलिस ने गोदाम प्रभारी दीपक शर्मा के खिलाफ गबन का प्रकरण दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि जिले में पिछले दिनों किसान डीएपी और यूरिया की एक बोरी के लिए घंटों कतारों में खड़े रहे। इसी बीच लहार से वीडियो सामने आया था, जहां पर पुलिस द्वारा किसानों पर लाठी बरसाई गई थी। इसी बीच खुलासा हुआ कि गोदाम में हजारों बोरी खाद का लेखा-जोखा ही नहीं मिल रहा था। शुरुआती जांच में पुलिस को शिकायत सही मिली, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल, चंदे से बन रहे मंदिर को सामुदायिक भवन बताकर निकाले 16 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


लहार SDM विजय सिंह यादव ने कुछ दिन पहले गोदाम का निरीक्षण किया था। जांच दल ने निरीक्षण में पाया कि लहार क्षेत्र में करीब 23 हजार बोरी खाद का रिकॉर्ड नहीं है। जिला प्रशासन के अनुसार यह अनियमितता बड़ा वित्तीय नुकसान दिखाती है और बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका है। भारी अनियमितताओं के बाद सहकारी विपणन संघ ने आधिकारिक शिकायत पुलिस को दी। लहार थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने कहा कि मामला गंभीर है, गोदाम प्रभारी के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है, आगे और नाम सामने आने की संभावना है।

पुलिस प्रशासन निरीक्षण रिपोर्ट, स्टॉक रजिस्टर और खाद वितरण रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। घोटाले का खुलासा होते ही किसानों में नाराजगी बढ़ गई है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने भी खाद को लेकर मोर्चा खोला था। उन्होंने इस गड़बड़ी को लेकर पूर्व में सहकारिता मंत्री के नाम पर भी पत्र लिखा था और कार्रवाई की मांग की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed