फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind: The collector told the traders - shoot me, after watching the viral video, the Congress targeted the Shivraj government

भिंड: कलेक्टर ने व्यापारियों से कहा- मारो मुझे गोली, वायरल वीडियो देख कांग्रेस ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना 

Mon, 14 Feb 2022 11:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 11:39 AM IST
सार

भिंड के सदर बाजार में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान आक्रोशित व्यापारियों को देख भिंड कलेक्टर अपना आपा खो बैठे और व्यापारियों से मुझे गोली मारो कहने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Bhind: The collector told the traders - shoot me, after watching the viral video, the Congress targeted the Shivraj government
भिंड: घटनास्थल पर मौजूद कलेक्टर और व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड कलेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह व्यापारियों से बार-बार गोली मारने की बात कह रहे हैं। वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर और एसपी शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए भारी पुलिस बल और नगर पालिका के अमले के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन


भीड़ को देख डीएम ने खोया आपा
अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान अचानक व्यापारियों के टीनशेड तोड़ने की कार्रवाई पर व्यापारी आक्रोशित हो गए और भीड़ इकट्ठा हो गई। व्यापारी कलेक्टर के पास अपनी बात रखने के लिए पहुंचे थे, लेकिन भीड़ को देखकर कलेक्टर सतीश कुमार अपना आपा खो बैठे और व्यापारियों से कहने लगे कि मारो मुझे गोली- मारो मुझे गोली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई व्यापारी खुद अपने टीनशेड निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें वक्त नहीं दिया गया। जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ कर दी गई।
विज्ञापन


सदर बाजार में लगाई गई धारा 144
तोड़फोड़ की घटना से नाराज एक व्यापारी ने कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन पर पत्थर फेंका, जो कि वाहन चालक को लगा। इसके बाद पुलिस गुंडागर्दी पर उतर आई। एसपी के सामने ही व्यापारियों को घरों से खींच-खींचकर निकालने लगी। दुकानों के शटर जबरदस्ती बंद कर दिए। वहीं, पुलिस ने लाठी-डंडों का भी प्रयोग किया। सदर बाजार में अफरा-तफरी के बाद धारा 144 लगा दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे पूर्व सांसद रामलखन सिंह कुशवाह ने व्यापारियों की ओर से समय मांगने के लिए कलेक्टर से निवेदन किया, लेकिन कलेक्टर ने उन्हें भी उल्टे पैर लौटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन





व्यापारी संघ ने लगाया आरोप
व्यापारी संघ ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के प्रशासन ने इस तरह कार्रवाई की है, जो कि अनुचित है। इस तरह उनका नुकसान किया गया है। बात करने और अपना अतिक्रमण हटाने का समय मांगने के बावजूद भी समय ना देते हुए उनके टीनशेड तोड़े गए। वहीं, इस मामले पर कलेक्टर ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। 

कांग्रेस ने साधा निशाना
भिंड कलेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि शिवराज सरकार में अफसर कैसे नौकरी करें। शिवराज गुट, महाराज गुट, तोमर गुट, अब किसकी सुनें। 

Bhind: The collector told the traders - shoot me, after watching the viral video, the Congress targeted the Shivraj government
भिंड की घटना पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं का अनुचित दबाव और दिन भर मानसिक परेशानी के चलते वह जनता से न्याय कैसे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed