फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Says BJP created an atmosphere of hatred fear and violence in country

Bharat Jodo Yatra: राहुल ने कहा- बीजेपी ने देश में नफरत, डर और हिंसा का माहौल बनाया, बुरहानपुर मोहब्बत का शहर

Thu, 24 Nov 2022 07:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Nov 2022 07:31 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। वहीं, बुधवार दोपहर तीन बजे फिर से यात्रा का प्रारंभ किया गया, इस दौरान राहुल का कई जगहों पर स्वागत किया गया। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर में सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Says BJP created an atmosphere of hatred fear and violence in country
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत क्यों की? राहुल ने कहा, हिंदुस्तान में भारतीय जनता पार्टी ने नफरत, डर और हिंसा का माहौल बना दिया है। हमने संसद में आवाज उठाने की कोशिश की, तब मेरा माइक ऑफ हो जाता था, राहुल ने रैली में माइक ऑफ करके दिखाया। राहुल ने कहा कि प्रेस के लोग मेरे मित्र तो हैं, लेकिन मेरी बात नहीं उठाते, इन पर भी प्रेशर है। उन्होंने कहा कि एमपी में हम चुनाव जीते, बीजेपी ने विधायक खरीदकर सरकार बना लिया। आवाज उठाने के सभी लोकतांत्रिक तरीके बंदकर दिए गए थे। हमने सोचा बस एक ही तरीका है, सड़क पर उतरो और लोगों से सीधे जाकर जुड़ जाओ।

विज्ञापन


राहुल ने कहा, बीजेपी लोगों के मन में इसलिए डर पैदा कर रही, क्योंकि वो लोगों के मन में नफरत पैदा करना चाहती है। राहुल ने कहा कि बुरहानपुर नफरत का सेंटर नहीं, मोहब्बत का सेंटर है। आपके मोहब्बत का मैसेज हम श्रीनगर तक ले जाएंगे। ये यात्रा बेरोजगारी के खिलाफ भी है। बढ़ती महंगाई पर भी राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधा।
विज्ञापन


राहुल बोले- ज्यादा बोलता नहीं सुनता हूं...
राहुल ने कहा कि मैं यात्रा में ज्यादा बोलता नहीं, बल्कि सुनता हूं। यह यात्रा नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी डर फैला रही है। देश के किसानों को डराया जा रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। राहुल ने तिरंगा दिखाते हुए कहा कि इसकी रक्षा कौन करता है? सेना करती है। पहले देश की रक्षा करने वालों की सरकार जीवन भर रक्षा करती थी। अब इस पवित्र रिश्ते को नरेंद्र मोदी ने तोड़ दिया। नरेंद्र मोदी बस चार साल के लिए सेना में रोजगार देंगे, फिर लात मारकर उसे भगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने एमपी वालों को दिया ए ग्रेड...
राहुल गांधी ने कहा कि हमने दो महीने पहले यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की थी। अब तक हमने दो हजार किलोमीटर की यात्रा की। लाखों लोग इस यात्रा में एक साथ चले। उन्होंने कहा कि केरल में लाखों लोग हमारे साथ थे। फिर हम लोग महाराष्ट्र पहुंचे, वहां और लोग हमारे साथ जुड़े। फिर मैं मध्यप्रदेश में आया, पता लगा कि यहां के लोगों ने महाराष्ट्र को भी हरा दिया। राहुल ने कहा कि एमपी के लोगों को मैं ए ग्रेड देना चाहता हूं।

राहुल गांधी ने बुरहानपुर को मोहब्बत का शहर कहा...
बुरहानपुर जिले से प्रारंभ हुआ राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का सफर मध्यप्रदेश में 380 किमी का है, जिसका शुभारंभ हो चुका है। ग्राम बोदरली से प्रारंभ हुआ पहले दिन करीब 15 किमी का सफर तय किया गया, जिसके बाद दूसरी पारी में 3 बजे से यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर तक निकाली गई, यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में सभा की गई, जहां राहुल गांधी ने मोदी और बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया और बीजेपी सरकार को महंगाई और देश में चल रही समस्याओं का जिम्मेदार ठहराते हुए खूब बरसे।


साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश में जनता ने हमें एक मौका दिया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने उसे भी कई विधायकों को खरीद-फरोख्त कर सरकार बना दी। वहीं कहा कि पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट हाथो में दिया जा रहा है, जिससे देश का युवा बेरोजगार हो रहा है। इस सभी को बचाने के लिए यह भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है। वहीं बुरहानपुर को मोहब्बत का शहर बताते हुए कहा कि यह पूरे देश मे मोहब्बत के नाम से जाना जाता है और यही बात अब हम बुरहानपुर से कश्मीर तक यह बात पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed