फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat jodo yatra: Kamal Nath met CM Shivraj, demanded to make arrangements for electricity, water

Bharat jodo yatra: सीएम शिवराज से कमलनाथ ने की मुलाकात, बिजली, पानी की व्यवस्था करने की मांग की

Sat, 05 Nov 2022 08:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 05 Nov 2022 08:27 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में 13 दिन चलेगी। इसको लेकर कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी साथ थे।

विज्ञापन
Bharat jodo yatra: Kamal Nath met CM Shivraj, demanded to make arrangements for electricity, water
शिवराज सिंह चौहान-कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगी। इसकी तैयारी प्रदेश कांग्रेस ने तेज कर दी है। इसको लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने यात्रा में बिजली, सुरक्षा, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में 13 दिन चलेगी। इसको लेकर कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी साथ थे। सीएम के साथ कमलनाथ की करीब 20 मिनट की मुलाकात हुई। कांग्रेस की तरफ से जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री से यात्रा के दौरान बिजली, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा की मांग की गई।
विज्ञापन


राहुल गांधी की यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से प्रदेश में प्रवेश करेंगी। प्रदेश के बुरहानपुर में दाखिल होने के बाद अगले दिन राहुल गांधी रेस्ट करेंगे। इसके बाद 22 तारीख को यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होगी। प्रदेश में ठंड को देखते हुए यात्रा के समय में परिवर्तन हो सकता है। बुरहानपुर के बाद भारत जोड़ो यात्रा खंडवा, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। अभी यात्रा तेलंगाना में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed